फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nipah Virus: according to lab report bats are not the prime cause of infection

निपाह वायरस का रहस्य और गहराया, रिपोर्ट के मुताबिक चमगादड़ नहीं है मुख्य वजह

Sat, 26 May 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Updated Sat, 26 May 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Nipah Virus: according to lab report bats are not the prime cause of infection

निपाह वायरस का रहस्य और भी गहराता जा रहा है। इससे अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 20 लोग इससे अभी भी प्रभावित हैं। निपाह वायरस को लेकर अब तक कहा जा रहा था कि यह चमगादड़ के कारण फैल रहा है। लेकिन वायरस पर आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस संक्रमण के फैलने के मुख्य कारण चमगादड़ नहीं हैं। यह रिपोर्ट शुक्रवार को आई है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि वह अब मोहम्मद साबिथ (26) के बारे में ये पता करेंगे कि उसने किन जगहों की यात्रा की थी। बता दें साबिथ मूसा के घर के ऐसे पहले व्यक्ति थे जिनकी मौत निपाह से हुई थी। साबिथ सहित उनके परिवार में कुल चार लोगों की मौत वायरस से हो चुकी है। साबिथ सऊदी अरब में हेल्पर के तौर पर कार्य करते थे।
विज्ञापन


जब जांच अधिकारियों को उसके घर में चमगादड़ मिले तो उन्हें लगा कि वायरस के पीछे का कारण चमगादड़ ही हैं। बताया जाता है कि एनआईवी का ट्रांसमिशन संक्रमित चमगादड़, सूअर या अन्य एनआईवी संक्रमित लोगों से सीधे संपर्क में आने से होता है। इसलिए ये सैंपल भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजे गए 21 नमूने

Nipah Virus: according to lab report bats are not the prime cause of infection

भोपाल में उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला में चमगादड़ और सूअरों के कुल 21 नमूने भेजे गए थे। जिनमें सभी के जांच रिपोर्ट नकारात्मक पाए गए हैं। इन नमूनों में चमगादड़ और सूअर के अलावा गाय, बकरी, खरगोश, कुत्ते और बिल्ली के सैंपल भी भेजे गए थे लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट भी नकारात्मक पाए गए। 

वहीं सप्ताह के शुरु में केंद्रीय पशुपालन आयुक्त एसपी सुरेश की अगुआई वाली एक टीम ने प्रभावित क्षेत्र में जानवरों की जांच के बाद कहा था कि जानवरों में निपाह वायरस से संबंधित कोई भी घटना नहीं पाई गई है। इस वायरस से केवल इंसान ही प्रभावित हैं। 

भोपाल में भेजे गए सैंपलों में वह चमगादड़ भी शामिल था जिसे पेरम्बरा गांव के मूसा के घर से लिया गया था। बता दें मूसा के दोनों बेटों और रिश्तेदारों की मौत निपाह वायरस के कारण हुई थी। जानकारी के मुताबिक सभी 21 सैंपल पेरम्बरा और उसके आस पास के इलाके से इकट्ठे किए गए थे। 

जागरुकता के लिए मंत्री निकालेंगे जुलूस

Nipah Virus: according to lab report bats are not the prime cause of infection

हाल ही में हुई मौतों के कारण कोझीकोड और मल्लापुरम जिलों के लोग अपने घरों और पशुओं को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को सभी पार्टियों की एक मीटिंग भी बुलाई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि सबसे प्रभावित जिले कोझीकोड में लोगों को जागरुक करने के लिए जुलूस निकाला जाएगा। 

इस यात्रा में एक्साइज मंत्री टीपी रामकृष्णन और स्वास्थ्य मंत्री केके शैलेजा भी हिस्सा लेंगे। साथ ही सरकार ने बिजली शवदाह गृह के उन कर्मियों को भी काम से बर्खास्त करने का फैसला किया है जो निपाह पीड़ितों के शवों का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर रहे हैं।

अब जब रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि ये वायरस चमगादड़ों से नहीं फैल रहा है तो अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों को मद्देनजर रखते हुए जांच आगे बढ़ाने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed