फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine years of Modi government BJP preparation to reach every section and beneficiary of the society

मोदी सरकार के नौ वर्ष: भाजपा की समाज के हर वर्ग व लाभार्थी तक पहुंचने की तैयारी, एक माह चलेगा अभियान

Tue, 18 Apr 2023 05:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 05:40 AM IST
सार

पार्टी की ओर से इस संबंध में सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का निर्देश दिया गया है। सांसदों को खासतौर से नए मतदाताओं से संपर्क साधने के लिए विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Nine years of Modi government BJP preparation to reach every section and beneficiary of the society
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देश के सभी संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के जरिए समाज के सभी वर्गों से संपर्क साधेगी। जनसंपर्क अभियान 15 मई से 15 जून तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाताओं के साथ केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पर ज्यादा जोर रहेगा। सभी संसदीय क्षेत्रों में योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव से जुड़े कई कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से इस संबंध में सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का निर्देश दिया गया है। सांसदों को खासतौर से नए मतदाताओं से संपर्क साधने के लिए विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षकों, वकीलों, व्यवसायियों, खिलाड़ियों, कलाकारों, धार्मिक नेताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों की सूची बनाने और इनसे संपर्क साधने के लिए कार्यक्रम बनाने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार किसानों, मजदूरों, पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जाति-जनजातियों से संपर्क साधने के कार्यक्रम तय किए गए हैं। जनसंपर्क अभियान के साथ ही पार्टी जिलावार मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलावों पर भी कार्यक्रम करेगी। इस दौरान वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती ताकत, जी-20 सहित अहम वैश्विक संगठनों की मिली मेजबानी, आर्थिक क्षेत्र में हुई प्रगति का भी जिक्र किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed