{"_id":"64bc4924595c319d6a05c41b","slug":"nine-year-old-boy-killed-in-human-sacrifice-ritual-in-nashik-four-arrested-maharashtra-news-in-hindi-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: गड़ा खजाना पाने के लालच में नौ साल के बच्चे की चढ़ाई बलि, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: गड़ा खजाना पाने के लालच में नौ साल के बच्चे की चढ़ाई बलि, चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 23 Jul 2023 03:02 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 23 Jul 2023 03:02 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव के मैदान में खेलते समय बच्चे का अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसका गला काट दिया और शव को आधा जमीन में गाड़ दिया। चारों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानव बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि नरबलि देने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गड़ा खजाना पाने के लालच में मालेगांव तालुका में 16 जुलाई को यह सनसनीखेज घटना हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोहेन शिवार गांव के मैदान में खेलते समय बच्चे का अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसका गला काट दिया और शव को आधा जमीन में गाड़ दिया। 18 जुलाई को शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। चारों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उमाजी मोरे (42), रोमा मोरे (25), रमेश सोनावने (21) और गणेश सोनावने (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन