{"_id":"62e2f8a721d2db09970c81f4","slug":"nine-out-of-ten-suspected-monkeypox-patients-test-negative-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkeypox : महाराष्ट्र में दस में से नौ संदिग्ध मंकीपॉक्स रोगियों का टेस्ट निगेटिव, अभी एक का आना बाकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monkeypox : महाराष्ट्र में दस में से नौ संदिग्ध मंकीपॉक्स रोगियों का टेस्ट निगेटिव, अभी एक का आना बाकी
Fri, 29 Jul 2022 02:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:29 AM IST
सार
monkeypox: महाराष्ट्र में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। इन दस नमूनों को पिछले महीने एनआईवी भेजा गया था। अधिकारियों को मरीजों पर नजर रखने का निर्देश दिया है
विज्ञापन
मंकीपॉक्स की जांच
- फोटो : istock
विस्तार
मंकीपॉक्स (monkeypox) को लेकर देश में बढ़ रही चिंताओं के बीच महाराष्ट्र से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) को भेजे गए संदिग्ध मंकीपॉक्स संक्रमण के दस नमूनों में से नौ नमूनों का टेस्ट निगेटिव आया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में महामारी संभावित बीमारियों की निगरानी करने वाले अधिकारी डॉ प्रदीप आवटे ने कहा कि एक मरीज का परिणाम आना अभी बाकी है। राज्य में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। इन दस नमूनों को पिछले महीने एनआईवी भेजा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध रोगियों के विवरण और स्थानों का खुलासा नहीं कर रहा है ताकि उन्हें उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन मरीजों पर नजर रखने का निर्देश दिया है जो उन देशों से लौटे हैं जहां मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन