{"_id":"5c08d9c4bdec22415d45a2a5","slug":"nine-motorcycles-set-ablaze-by-an-unidentified-person-in-the-parking-lot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे: अज्ञात बदमाशों ने 9 मोटरसाइकिल में लगाई आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाणे: अज्ञात बदमाशों ने 9 मोटरसाइकिल में लगाई आग, कोई हताहत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल पर बदमाशों ने आग लगाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार तड़के आग लगने की एक घटना में कम से कम नौ दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गये। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नौपदा इलाके में कौशल्या अस्पताल के नजदीक तड़के करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल में आग लगा दी जिसमें दोपहिया वाहन जल गए। कदम ने बताया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह की एक घटना 5 दिसंबर को बंगलूरू में देखने को मिली थी। जहां सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने विवेकानगर के एमजी रोड पर खड़ी सात मोटरसाइकिलों में आग लगा दी थी। यह सभी वाहन शफी बीफ स्टाल के बाहर खड़े थे। इस मामले पर विवेकानगर पुलिस का कहना था कि उसे घटनास्थल से कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
Maharashtra: Nine motor cycles set ablaze by an unidentified person in the parking lot of Kaushalya Hospital in Thane at around 3:33 am today. pic.twitter.com/cMVyklEaPU
— ANI (@ANI) December 6, 2018