फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine-month pregnant woman dies at hospital; police register case

Kerala: नौ महीने की गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 21 Feb 2026 10:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Feb 2026 10:15 PM IST
सार

Kerala: केरल के पलक्कड़ में नौ माह की गर्भवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, जिसके बाद उनके भाई की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया। परिवार का आरोप है कि उन्हें सरकारी अस्पताल में पर्याप्त उपचार नहीं मिला। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Nine-month pregnant woman dies at hospital; police register case
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के पलक्कड़ जिले के पट्टांबी तालुक अस्पताल में उपचार करा रही नौ माह की गर्भवती की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


त्रिथाला के मेझाथुर की रहने वाली नौशिजा (29 वर्षीय) की शुक्रवार को मौत हो गई। उनके भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया। 

प्राथमिकी में क्या कहा गया है?
प्राथमिकी के अनुसार, उन्हें 16 फरवरी से प्रसव के लिए तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब डॉक्टर ने उनकी जांच की, तो वह अचानक बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद उन्हें विशेष उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के साथ मंच पर दिखे भाजपा सांसद, केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप; चुनाव से पहले अटकलें तेज
विज्ञापन


परिवार ने क्या आरोप लगाया?
परिवार ने बाद में आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में उन्हें पर्याप्त उपचार नहीं मिला। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed