फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nine Former Directors of IL & FS to stop selling or mortgaging property

आईएलएंडएफएस के नौ पूर्व निदेशकों की संपत्ति बेचने पर रोक 

Tue, 04 Dec 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nine Former Directors of IL & FS to stop selling or mortgaging property
IL&FS

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने सोमवार को आईएलएंडएफएस के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन समेत नौ पूर्व निदेशकों से संपत्ति का खुलासा करने को कहा है। साथ ही वे अगली सुनवाई तक संपत्ति को बेच या गिरवी नहीं रख पाएंगे। 

विज्ञापन


कोर्ट ने तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी, 2019 को होगी। हालांकि कोर्ट ने सरकार को पूर्व निदेशकों के खाते फ्रीज करने की इजाजत नहीं दी है।
विज्ञापन


एनसीएलटी की मुंबई बेंच के जज वीपी सिंह और रविकुमार दुरईसामी ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के ताजा हलफनामे पर यह अंतरिम आदेश दिया है। मंत्रालय ने आईएलएंडएसएफ ग्रुप के पूर्व निदेशकों के खाते फ्रीज करने की इजाजत मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दायर हलफनामे में मंत्रालय ने छह पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल किए हैं। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की अंतरिम रिपोर्ट के बाद यह हलफनामा जरूरी थी। एसएफआईओ ने अपनी रिपोर्ट में प्रबंधन द्वारा धोखाधड़ी की गतिविधियों को हवाला दिया था। गौरतलब है कि सरकार ने 1 अक्तूबर को आईएलएंडएसएफ का अधिग्रहण कर लिया था।  


इन अधिकारियों को बतानी होगी संपत्ति 
एनसीएलटी ने आईएलएंडएसएफ के पूर्व चेयरमैन रवि पार्थसारथी, पूर्व वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हरि शंकरन, कंपनी सचिव अरुण के साहा, पूर्व प्रबंधन निदेशक रमेश चंदर बावा के अलावा के. रामचंद्रन, प्रदीप पुरी, एस. रंगराजन, मुकुंद सप्रे और वैभव कपूर को संपत्ति का खुलासा करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed