फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republican Party Candidate Nikki Haley Targeted Trump Team Accused of Sent Her Birdcage

USA: क्या हेली से पिछड़ रहे ट्रंप? पूर्व राष्ट्रपति की टीम पर होटल में पिंजरा, पक्षियों का खाना रखने का आरोप

Tue, 03 Oct 2023 07:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2023 07:46 AM IST
सार

अमेरिका के एक जाने माने मल्टीमीडिया के संपादकीय में कहा गया है कि ट्रंप और उनकी टीम को खुद पर इतना गर्व था कि मामले को और खराब करने के लिए उन्होंने स्कूली बच्चों की तरह आधी रात को हेली के कमरे के बाहर पक्षियों के खाने के साथ एक पिंजरे को रख दिया। 
 

विज्ञापन
Republican Party Candidate Nikki Haley Targeted Trump Team Accused of Sent Her Birdcage
nikki haley - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार निक्की हेली ने ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि पिछले सप्ताह बहस के मंच पर उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद ट्रंप की टीम यानी उनके प्रचार अभियान ने उन्हें पक्षियों का खाना भेजा था।

विज्ञापन

दरअसल, हालिया सर्वे में सामने आया था कि हेली आयोवा, न्यू हैंपशायर और दक्षिण कैरोलिना जैसे कुछ प्रमुख कॉकस राज्यों में ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर रही हैं। पिछले हफ्ते जीओपी की प्राथमिक बहस के तुरंत बाद, ट्रंप के अभियान ने हेली के खिलाफ कई बयान जारी किए थे। 

विज्ञापन

दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत ने कहा कि रविवार तड़के ट्रंप के प्रचार अभियान ने आयोवा में हेली के होटल के कमरे के बाहर पक्षियों के खाने के साथ एक पिंजरे को छोड़ दिया, जहां वह चुनाव प्रचार कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेली ने पिंजरे की एक तस्वीर पोस्ट कर कहा, ‘एक दिन के अभियान के बाद यह संदेश मेरे होटल के कमरे के बाहर मेरा इंतजार कर रहा है।’ हेली के प्रचार अभियान प्रबंधक बेट्सी एंकनी ने कहा कि दबाव महसूस कर रहे एक पूर्व राष्ट्रपति का यह व्यवहार अजीब, डरावना और हताश करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि नाटक को पीछे छोड़ने का समय आ गया है। अमेरिका इससे बेहतर है। 

ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल चैनल पर हेली पर हमला कर कहा, 'मैं पक्षी के समान दिमाग वाली निक्की हेली के लिए कभी नहीं जाऊंगा। बर्डब्रेन के पास काम करने के लिए न कोई प्रतिभा है और न ही कुछ। हमें अमेरिका को फिर से महान बनाना है।’ 

अमेरिका के एक जाने माने मल्टीमीडिया के संपादकीय में कहा गया है कि हेली शांत और प्रभावी हैं। उनकी नीतियों पर अच्छी पकड़ है। वह कम से कम पहली दो जीओपी बहसों की विजेता थीं। किसी एक महिला के लिए पुरुषों के झुंड से निपटना आसान काम नहीं था। यही कारण है कि जीओपी मतदाता उन्हें पसंद करते हैं। 

आगे कहा गया है कि ट्रंप और उनकी टीम को खुद पर इतना गर्व था कि मामले को और खराब करने के लिए उन्होंने स्कूली बच्चों की तरह आधी रात को हेली के होटल के कमरे के दरवाजे पर पक्षियों के खाने के साथ एक पिंजरे को रख दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed