फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Night Curfew News, Night curfew in gujarat, Night curfew will be imposed in four metro cities of Gujarat from midnight

कोरोना: गुजरात के चार शहरों में फिर लगेगा नाइट कर्फ्यू, 28 फरवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

Mon, 15 Feb 2021 06:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Night Curfew News, Night curfew in gujarat, Night curfew will be imposed in four metro cities of Gujarat from midnight
गुजरात नाइट कर्फ्यू - फोटो : पीटीआई

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गुजरात के चार शहरों में एक बार फिर 16 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन शहरों में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं। हालांकि नाइट कर्फ्यू के समय में एक घंटे की कमी की गई है यानि कि यह अब रात के 12 बजे से सुबह 6.00 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन


बता दें कि गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 247 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक नागरिक की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक कुल मामले बढ़कर 2,65, 244 हो गए हैं। वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4401 हो गई।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया था। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि रूपाणी का नमूना रविवार रात को लिया गया था और आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बुलेटिन में बताया गया है कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं।

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रूपाणी की तबीयत ठीक है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

देश में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमित मामले, ठीक हुए मामलों से कहीं ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 11,649 नए संक्रमित मिले, वहीं डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 9,489 रही और 87 मौतें हुईं। इस तरह देखा जाए तो देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2073 बढ़ गई। 

पिछले कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या, ठीक हुए मरीजों से कम रही थी, जिसकी वजह से सक्रिय मामले भी लगातार घट रहे थे। लेकिन गत 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या कम रही, जिससे एक दिन में दो हजार से ज्यादा सक्रिय मामले बढ़ गए।

महाराष्ट्र में दो दिन में पांच गुना बढ़े नए मामले
यही नहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। दो दिनों के अंदर ही मामलों में पांच गुना की तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 87 मरीजों ने जान गंवाई। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,39,637 हो गई है, जबकि कुछ दिन पहले ये आंकड़ा 1.32 लाख था। 


अब तक कुल 1.09 करोड़ चपेट में, 1.06 करोड़ ठीक हो चुके
देश में अब तक 1.09 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। 1.55 लाख ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। मौजूदा समय में 1.39 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed