{"_id":"5b44a0894f1c1bc0248b5858","slug":"nigerian-woman-hide-the-cocaine-in-the-uterus-x-ray-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियाई महिला ने गर्भाशय में छिपा रखी थी कोकीन, एक्स-रे मशीन से चला पता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नाइजीरियाई महिला ने गर्भाशय में छिपा रखी थी कोकीन, एक्स-रे मशीन से चला पता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक द्रव्य निरोधक ब्यूरो (एनसीबी) ने महानगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। 31 साल की महिला ने अपने निजी अंग के अलावा गर्भाशय में कोकीन छिपा रखा था। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। वह मुंबई से यहां पहुंची थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डेविड ब्लेसिंग नामक उस महिला के बैग से एलएसडी नामक नशीली दवा बरामद की गई। जबकि उसके निजी अंग से 12 ग्राम कोकीन बरामद हुई। महिला ने बताया कि उसने शरीर के भीतर भी कोकीन छिपा रखी है जिसे वह उसे खुद नहीं निकाल सकती। एयरपोर्ट पर लगी एक्सरे मशीन से महिला के शरीर में कोकीन होने का पता चला था। श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के बाद उसके गर्भाशय में कोकीन होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में है जहां उसकी मेडिकल जांच हो रही है। गर्भाशय से ऑपरेशन के जरिए कोकीन निकाली जाएगी। अधिकारी ने बताया कि शरीर से कोकीन निकालने के बाद ही नशीली दवाओं की कीमत का आकलन किया जाएगा। महिला के पासपोर्ट की भी जांच की जा रही है। इससे पहले 29 जून को रेलवे पुलिस ने यहां कोलकाता स्टेशन के बाहर पांच चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली एम्फेटामाइन नामक नशीली दवा बरामद की थी।
विज्ञापन