फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nigeria says Developing countries need lots of money to fight climate change

G20: असम में शुरू हुई पहली जी20 बैठक, नाइजीरिया ने जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में धन की आवश्यकता पर दिया जोर

Thu, 02 Feb 2023 06:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 02 Feb 2023 06:42 PM IST
सार

जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में उपायों को सुझाते हुए दुत्से ने कहा कि दुनिया को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए सभी कार्यक्षेत्रों के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों जैसे सौर और पवन ऊर्जा को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के कारण सामने आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Nigeria says Developing countries need lots of money to fight climate change
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम की राजधानी  गुवाहाटी में चल रही पहली जी20 बैठक में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में विकासशील देशों को बड़ी मात्रा में धन की जरूरत पर नाइजीरिया ने जोर दिया है। गुरुवार से शुरू हुई पहली सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंग' (एसएफडब्ल्यूजीएम) में सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें स्थायी वित्तीय समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन से लड़ाई के लिए हर साल चार खरब डॉलर की जरूरत 
बैठक के दौरान नाइजीरियाई सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए 'काफी धन' की जरूरत है। नाइजीरिया के वित्त मंत्रालय के सलाहकार महमूद इसा दुत्से ने यहां चल रही जी20 बैठक से इतर कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए दुनिया को हर साल चार खरब डॉलर की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से लड़ने के लिए बहुत सारे पैसे की जरूरत होती है। अगर हम धन नहीं इकट्ठा कर सकते हैं, तो स्थिरता और जलवायु परिवर्तन का विरोध करने के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जीवाश्म ईंधन में कटौती करने के साथ ही हरित प्रौद्योगिकियों को बढ़ाने की आवश्यकता है। दुनिया भर में बढ़ रहे बाढ़ और मरुस्थलीकरण के मामलों का भी उन्होंने जिक्र किया। नाइजीरिया में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बारे में बताता हुए उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 600 लोग मारे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में उपायों को सुझाते हुए दुत्से ने कहा कि दुनिया को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए सभी कार्यक्षेत्रों के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों जैसे सौर और पवन ऊर्जा को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के कारण सामने आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। बता दें कि दुत्सी सऊदी अरब स्थित इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक के कार्यकारी निदेशक भी हैं। 


असम में शुरू हुई पहली G20 बैठक
असम के गुवाहाटी में गुरुवार यानी आज से शुरू हुई सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंग में पहले दिन तीन सत्र हुए। इससे पहले कल वित्त मंत्रालय (एमओएफ) के सलाहकार गीतू जोशी ने इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस बैठक में जी20 देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक प्रतिनिधि दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। एसएफडब्ल्यूजीएम के तीन मुख्य एजेंडे जलवायु वित्त के लिए समय पर और पर्याप्त संसाधन जुटाना, सतत विकास लक्ष्यों के लिए वित्त को सक्षम बनाना और सतत विकास के वित्तपोषण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता निर्माण करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed