फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA take a Big action , raids conducted at several places in Jharkhand and Chhattisgarh in Naxal case

NIA: एनआईए का बड़ा एक्शन, नक्सल मामले में झारखंड व छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर की छापेमारी

Sat, 28 Dec 2024 12:12 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 12:12 AM IST
सार

नक्सल मामले में की जांच के लिए एनआईए ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर छापेमारी की। जिस दौरान गिरिडीह जिले में संदिग्धों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के घरों और अन्य जगहों की गहन तलाशी में कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए। 

विज्ञापन
NIA take a Big action , raids conducted at several places in Jharkhand and Chhattisgarh in Naxal case
सांकेतिक टीम - फोटो : ANI

विस्तार

नक्सल मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का बड़ा एक्शन सामने आ रहा है। जहां एनआईए ने शुक्रवार को झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सली मामलों की जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि टीमों ने झारखंड के गिरिडीह जिले में संदिग्धों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के घरों और अन्य जगहों की गहन तलाशी ली, जिसमें कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए। 
विज्ञापन


बता दें कि यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के नक्सली कैडर कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ है। एनआईए ने बताया कि हांसदा को जनवरी 2023 में डुमरी थाने के लुसियो वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जांच के दौरान, एनआईए ने कई संदिग्धों और ओजीडब्ल्यू के संबंधों का पता लगाया, जो गिरिडीह जिले के पारसनाथ क्षेत्र में सीपीआई (माओवादी) को रसद और इलेक्ट्रॉनिक सामान की आपूर्ति में शामिल थे। एनआईए ने कहा कि आज की तलाशी इसी जांच का हिस्सा थी, और जब्त की गई वस्तुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीलगढ़ के गावों में की तालाशी
इसके साथ ही एनआईए की टीमों ने छत्तीसगढ़ के दूरदराज के गांवों में भी तलाशी ली। ये तलाशी पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान और सुरक्षा दल पर सीपीआई (माओवादी) के हमले से संबंधित थीं। जहां एनआईए ने गरियाबंद और धमतरी जिलों के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में रावनडिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबहरा और गरियाबंद के गांवों में 11 संदिग्धों के घरों और अन्य स्थानों पर तलाशी ली। जहां जांच में यह पाया गया कि संदिग्धों के ओजीडब्ल्यू और सीपीआई (माओवादी) के समर्थक होने का अनुमान है। 


एनआईए ने दी जानकारी
एनआईए ने बताया कि इन संदिग्धों के परिसरों से नक्सली पर्चे, पुस्तिकाएं, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस, 1.5 लाख रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। अब तक इस मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed