फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA seeks help from public in identifying individuals involved in violent protest at Indian Mission in London

लंदन में खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन: NIA ने मांगी जनता से मदद; वीडियो जारी कर कहा- उपद्रवियों को पहचानें

Mon, 12 Jun 2023 10:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2023 10:27 PM IST
सार

अप्रैल माह में केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से अपने हाथों में ले ली थी। गृहमंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारतीय दूतावास के समक्ष प्रदर्शन करने वाले खलिस्तानी व उनके समर्थकों के खिलाफ 24 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
NIA seeks help from public in identifying individuals involved in violent protest at Indian Mission in London
लंदन में खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस साल मार्च माह में लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर  खालिस्तानी समर्थकों द्वारा प्रदर्शन करने और तोड़फोड़ करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) ने जांच शुरू कर दी है। जांच के क्रम में एनआईए ने हिंसक प्रदर्शन करने और तोड़फोड़ की कोशिश करने वालों की पहचान करने में आम लोगों की मदद मांगी है। अधिकारियों ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी है। 

विज्ञापन


एजेंसी के आधिकारिक प्रवक्ता ने 19 मार्च को हुई घटना के पांच वीडियो के लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। साथ ही लोगों से फुटेज में देखे गए व्यक्तियों के बारे में कोई भी जानकारी एनआईए को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

 

इससे पहले, अप्रैल माह में केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से अपने हाथों में ले ली थी। गृहमंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारतीय दूतावास के समक्ष प्रदर्शन करने वाले खलिस्तानी व उनके समर्थकों के खिलाफ 24 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। इन खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यूएपीए और पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए प्रदर्शन के बाद कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखा था। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने  उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस को आदेश दिया था। 


बता दें कि खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने लंदन में मार्च माह में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, 19 मार्च में उच्चायोग परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतार दिया। लंदन में यह विरोध पंजाब पुलिस द्वारा कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के एक दिन बाद हुआ था। 

व्हाट्सएप पर दे सकते हैं जानकारी
एनआईए ने प्रदर्शनकारियों की जानकारी देने के लिए एक व्हाट्एप नंबर भी जारी किया है। यदि किसी व्यक्ति के पास इनसे जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह +917290009373 पर व्हाट्सएप कर सकता है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed