फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA said main accused in the Al Qaeda terror plot had visited several places in India

अलकायदा आतंकी साजिश के मुख्य आरोपी ने किया था भारत के कई स्थानों का दौरा : एनआईए

Mon, 21 Sep 2020 02:27 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
NIA said main accused in the Al Qaeda terror plot had visited several places in India
NIA (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विशेष अदालत को बताया कि एजेंसी द्वारा गिरफ्तारी से पहले अलकायदा आतंकी साजिश का मुख्य आरोपी मुर्शीद हसन ने दक्षिण और पूर्वी भारत के कई स्थानों का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि हसन पूरी दुनिया में प्रतिबंधित आतंकी संगठन की हिंसक विचारधारा से प्रेरित है।

विज्ञापन


एनआईए ने इस आतंकी समूह के भारत में अपना अड्डा बनाने की साजिश को नाकाम करते हुए इसके नौ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें 18 और 19 सितंबर की दरम्यानी रात को केरल के क्वेरा और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से पकड़ा था। मुर्शीद हसन, मोसर्रफ हुसैन और याकूब बिस्वास को एर्नाकुलम से पकड़ा गया, वहीं छह अन्य को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि भरोसेमंद इनपुट के मुताबिक कुछ संदिग्ध आतंकी वारदात को अंजाम देकर धन जुटाने और जिहाद को फैलाने के लिए युवकों की भर्ती के लिए बड़ी आपराधिक साजिश में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed