{"_id":"60cac8318ebc3e3296042e87","slug":"nia-raids-pradeep-sharma-s-house-in-antlia-case-encounter-specialist-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया केस: 28 जून तक पुलिस हिरासत में भेजे गए पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया केस: 28 जून तक पुलिस हिरासत में भेजे गए पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा
Thu, 17 Jun 2021 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:33 PM IST
सार
मुंबई में एंटीलिया केस की जांच कर रही एनआईए के रडार पर अब पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा है। एनआईए की टीम आज उनके आवास पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा के खिलाफ जांच एजेंसी के पास ठोस सबूत हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ठाकरे और प्रदीप शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आज मुंबई के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा के घर पर एनआईए की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। प्रदीप शर्मा से घंटों पूछताछ के बाद एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने इसके बाद शर्मा को मुंबई में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया। जहां, अदालत ने प्रदीप शर्मा और दो अन्य आरोपियों को 28 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा एनआईए के रडार पर काफी समय से चल रहे थे, पर एजेंसी के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं थे। अंधेरी के जेपी नगर इलाके में भगवान भवन बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित शर्मा के आवास पर एनआईए की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की। इस दौरान कई सबूत मिले उसके बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शर्मा के आवास पर सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद थी, जिसमें महिला अधिकारी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप शर्मा जांच एजेंसी के रडार पर कैसे आए?
बताया जा रहा है कि मनसुख के मर्डर से कुछ दिन पहले सचिन वझे और एक शख्स के बीच अंधेरी इलाके में स्थित एक बैठक हुई थी, प्रदीप शर्मा भी इसी इलाके में रहते हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि मीटिंग सचिन वझे और शर्मा के बीच हुई। इसके अलावा एक सीसीटीवी फुटेज में सचिन वझे और विनायक शिंदे बांद्रा वर्ली सी लिंक पर कार में बैठे दिखाई दिए। एजेंसी का मानना है कि ये दोनों अंधेरी में शर्मा से मिलने ही जा रहे थे। क्योंकि मनसुख हिरेन को जिस नंबर से कॉल कर बुलाया गया, उसका आखिरी लोकेशन भी अंधेरी का जेबी नगर था।
सचिन वाझे, शिंदे समेत कई अधिकारियों से प्रदीप शर्मा के रहे हैं संपर्क
सचिन वाझे पर एंटीलिया केस का मुख्य सूत्रधार होने का आरोप है। 15 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार कर लंबी पूछताछ की थी। जिसमें सचिन वाझे ने कई खुलासे किए थे। पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा और सचिन वाझे की नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। प्रदीप शर्मा पर कई आरोप लगे हैं। इसके अलावा मनसुख हिरेन की हत्या के केस में गिरफ्तार पूर्व कॉन्स्टेबल विनायक शिंदे भी प्रदीप शर्मा का करीबी रहा है। वहीं हाल ही में संतोष सेल्लार और आनंद जाधव की गिरफ्तारी हुई थी। उसमें प्रदीप शर्मा का भी नाम सामने आया। बताया जा रहा है प्रदीप शर्मा का संतोष सेल्लार से गहरी दोस्ती थी।
प्रदीप शर्मा पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
प्रदीप शर्मा 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मुंबई में यह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते थे। हालांकि इन पर पहले भी इनका अंडरवर्ल्ड के साथ तार जुड़े हुए थे। छोटा राजन के गुर्गे लखन भैया का फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप प्रदीप शर्मा, विनायक शिंदे समेत पूरी टीम पर लगा था। इस मामले में शर्मा को सस्पेंड भी किया गया था, लेकिन बाद में वे कोर्ट से बरी हो गए थे। 2019 में प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर नालासपोरा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
क्या एंटीलिया मामला
बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा नोट मिला था। इस मामले में वाहन मालिक मनसुख हिरण की मौत हो चुकी है। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।