{"_id":"610b05d1c349ca63de002807","slug":"nia-raids-in-jammu-and-kashmir-and-karnataka-four-isis-terrorists-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सफलता: एनआईए ने जम्मू-कश्मीरऔर कर्नाटक में मारे छापे, आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी सफलता: एनआईए ने जम्मू-कश्मीरऔर कर्नाटक में मारे छापे, आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार
Thu, 05 Aug 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:55 AM IST
सार
- एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ कश्मीर में तीन और बंगलूरू व मंगलूरू के एक-एक ठिकानों में मारे छापे
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में आईएसआईएस के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आईएसआईएस का प्रोपेगेंडा आगे बढ़ा रहे थे। इन लोगों पर आतंकी फंडिंग का भी आरोप है।
विज्ञापन
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कश्मीर में तीन और बंगलूरू व मंगलूरू के एक-एक ठिकानों में छापा मारा। जांच एजेंसी ने श्रीनगर से ओबैद हामिद, बंदीपुरा से मुजम्मिल हसन भट, मंगलूरू से अम्मार अब्दुल रहमान और बंगलूरू से शंकर वेंकटेश पेरूमल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एनआईए केरल के मोहम्मद अमीन के नेतृत्व में चल रही आतंकी गतिविधियों की जांच कर रही है। उसके तीन साथियों अमीन और उसके सहयोगियों मुशाब अनवर और रहीस राशिद को मार्च में गिरफ्ता किया गया था।
विज्ञापन
यह समूह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में आईएसआईएस का प्रोपेगेंडा च जिहादी विचारधारा को आगे बढ़ाया जा रहा है। एनआईए ने 5 मार्च 2021 सात नामजद व कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। छापों के दौरान एनआईए ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, कई सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किये हैं।