आईएसआईएस मॉड्यूल: श्रीलंका हमले के मास्टरमाइंड के दोस्त की तलाश में कोयंबटूर में छापेमारी
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएसआईएस) के मॉड्यूल्स की तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार की सुबह तमिलनाडु के कोयंबटूर में सात जगहों पर छापेमारी की। आईएसआईएस मॉड्यूल के जिस सरगना की एनआईए को तलाश है, वह श्रीलंका हमले के कथित मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रभावित बताया जा रहा है और फेसबुक पर वह हाशिम का दोस्त भी है। एनआईए ने इस मामले में नया केस दर्ज किया है।
NIA raids at 7 locations in Coimbatore, Tamil Nadu: A fresh case of ISIS module was registered by NIA in Coimbatore, raids are being conducted in that connection.Leader of ISIS module was also found to be friends with Zahran Hashim(Sri Lankan blast alleged mastermind) on Facebook https://t.co/Yr5eQjlfKB
— ANI (@ANI) June 12, 2019विज्ञापन
एनआईए ने कोयंबटूर में सात जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का सरगना हाशिम के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क में रहता था और दोनों के बीच अक्सर बातचीत हुआ करती थी। इसी आईएस मॉड्यूल की एनआईए को तलाश है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि केरल में मौजूद इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल्स का श्रीलंका में हुए आतंकी हमले में हाथ हो सकता है। एजेंसिया इसी शक के आधार में जांच में जुटी है।
तीन साल से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में हाशिम
एक एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में हुए इस्टर बम धमाकों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम केरल और तमिलनाडु के आईएसआईएस कैडरों से पिछले तीन साल से संपर्क में था। हाशिम फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए इन कैडरों से संपर्क साधता था। एनआईए ने जिन पांच संदिग्धों को पूर्व में गिरफ्तार किया था, उन सभी के संबंध हाशिम और उसके लोगों से थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं संदेहों के आधार पर एनआईए लगातार अभियान चला रही है और छापेमारी कर रही है।
यह भी देखें: