फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA questioning late Congress leader BM Idinabba son and daughter-in-law in connection with an ISIS case

शिकंजा: कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे और बहू से एनआईए की पूछताछ, दोनों पर इस्लामिक स्टेट से संबंध का शक

Wed, 04 Aug 2021 02:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Aug 2021 02:06 PM IST
सार

एजेंसी ने उनके बेटे बीएम बाशा और बहू के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध होने के आरोपों में यह छापेमारी की है।

विज्ञापन
NIA questioning late Congress leader BM Idinabba son and daughter-in-law in connection with an ISIS case
NIA (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व नेता दिवंगत बीएम इदिनब्बा के आवास पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की 20 सदस्यीय टीम ने छापा मारा है। एजेंसी ने उनके बेटे बीएम बाशा और बहू के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध होने के आरोपों में यह छापेमारी की है। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों से अभी पूछताछ जारी है। बाशा और उनका परिवार मंगलुरु के मस्तीकट्टे के उल्लाल में  रहते हैं। बता दें कि एनआईए की कई टीमें सुबह से जम्मू-कश्मीर में तीन स्थानों और बंगलूरू एवं मेंगलुरु में एक स्थान पर तलाशी ली है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंगलूरू से सुबह आए अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी। इदिनाब्बा का बेटा बी एम बाशा इस घर में अपने परिवार के साथ रहता है। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई इस संदेह के आधार पर की गई कि परिवार के सीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित संबंध हैं। 25 अधिकारियों का दल चार कारों में सवार होकर आज सुबह उल्लाल के मस्तिकत्ते पहुंचा। दल को शहर की पुलिस सुरक्षा दे रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उनके मुताबिक ऐसा संदेह है कि बाशा की बेटी, जो कई वर्ष पहले केरल से लापता हो गई थी, आईएसआईएस में शामिल हो चुकी है। बाशा रियल एस्टेट कारोबारी हैं। उनके दो बेटे विदेश में रहते हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके परिजनों ने कथित तौर आईएसआईएस से जुड़े यूट्यूब चैनलों को सब्सक्राइब किया हुआ था और बताया जाता है कि उक्त संगठन के प्रति उनकी सहानुभूति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed