{"_id":"632af21079351f410b609f52","slug":"nia-joins-shivamogga-police-to-probe-is-linked-terror-module-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: आईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच करेगी एनआईए, शिवमोगा पुलिस के साथ करेगी काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: आईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच करेगी एनआईए, शिवमोगा पुलिस के साथ करेगी काम
Wed, 21 Sep 2022 07:23 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:23 PM IST
सार
राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि एनआईए की टीम आईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए पहुंची है, जिसका सोमवार को भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन
एनआईए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिये कर्नाटक पहुंच गई है। इसकी जानकारी कर्नाटक के गृहमंत्री ने दी है। उन्होंने बताया कि एनआईए शिवमोगा पुलिस के साथ काम करेगी। आतंकी मॉड्यूल का खुलासा दो दिन पहले हुआ था।
विज्ञापन
शिवमोगा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सैयद यासिन (21), मेंगलुरु के इंजीनियरिंग छात्र माज मुनीर अहमद (22) और शिवमोगा के तीर्थहल्ली के शारिक (24) के विरूद्ध सोमवार को मामला दर्ज किया गया था। शिवमोगा पुलिस ने बताया कि शारिक फरार है जबकि दो अन्य सात दिनों से पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है
राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को मीडिया से कहा कि एनआईए की टीम आईएस से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए पहुंची है, जिसका सोमवार को भंडाफोड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मॉड्यूल ने कई घटनाओं को दिया अंजाम
गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस की जानकारी में यह बात सामने आई है कि मॉड्यूल ने कुछ विस्फोटों को तैयार किया था और उन्हें अंजाम भी दिया था। पुलिस ने कहा कि हिंसा और तोड़फोड़ की कुछ पिछली घटनाओं की जांच करते हुए, यह मॉड्यूल सामने आया। वहीं पिछली हिंसा की घटनाओं ने शिवमोगा शहर को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को पिछले मामलों से अलग किया गया है।
कोल्हे की हत्या के मामले में फरार वांछित गिरफ्तार
एनआईए ने अमरावती में हुई उमेश प्रल्हादराव कोल्हे की हत्या के मामले में फरार वांछित आरोपी शैम अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वह एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले 11वां आरोपी है। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी के लिए किसी भी सूचना के लिए 2 लाख रुपये नकद इनाम की घोषणा की थी।