{"_id":"664c32fe6f281aca170628e8","slug":"nia-is-carrying-out-searches-different-states-in-a-case-of-terror-conspiracy-registered-in-bengaluru-this-year-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाके मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न राज्यों में छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाके मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न राज्यों में छापेमारी
Tue, 21 May 2024 11:07 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2024 11:07 AM IST
सार
एक मार्च को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी विभिन्न राज्यों में 11 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को कई राज्यों में छापे मारे।
विज्ञापन
एक मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में कई ग्राहक और होटल कर्मचारी घायल हो गए थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर थी। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फिलहाल ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि विभिन्न राज्यों के कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
हालांकि, एक न्यूज एजेंसी की माने तो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) विभिन्न राज्यों में 11 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
यह है मामला
बता दें कि एक मार्च को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। तीन मार्च को एनआईए ने जांच शुरू की। उन्होंने आरोपियों पर दस लाख रुपये का इनाम भी रखा था। कोलकाता की एक अदालत ने दोनों आरोपी को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था। इसके साथ ही दोनों को कर्नाटक ले जाने की भी अनुमति दी गई। बंगलूरू पहुंच कर आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें एनआईए की एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया था। अदालत ने दोनों आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
फर्जी पहचान बनाकर कोलकाता में रह रहे थे आरोपी
रामेश्वरम कैफे विस्फोट के दोनों आरोपी की पहचान अब्दुल मथीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब के तौर पर की गई है। वे दोनों पूर्वी मिदनापुर जाने से पहले कोलकाता के ड्रीम गेस्ट हाउस में 25 से 28 मार्च तक रुके थे। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों को चेक-इन करते हुए देखा गया। वे 25 मार्च को गेस्ट हाउस में पहुंचे और 28 मार्च को उन्होंने गेस्ट हाउस छोड़ दिया। जांच के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक छोड़ने से पहले आरोपियों ने बार बार अपना पता बदला। इस दौरान दोनों विभिन्न राज्यों में कई छोटे-छोटे होटलों में चेक-इन किया। ज्यादातर स्थानों पर उन्होंने नकद से ही भुगतान किया।
गेस्ट हाउस के रिसेप्सनिस्ट ने बताया था, 'वे 25 मार्च को यहां आए थे। उनका पहचान पत्र देखने के बाद हमने उन्हें कमरा दे दिया। 28 मार्च को उन्होंने कमरा छोड़ दिया। जब एनआईए की टीम यहां आई तो उन्होंने एंट्री रेजिस्ट्रेशन से अपनी जांच शुरू की। हम होटल के भीतर खाना प्रदान नहीं करते हैं, इसलिए दोनों खाना खाने बाहर जाते थे। उन्होंने नकद से भुगतान किया और एक ही कमरा लिया। वे अपनी क्षेत्रीय भाषा में ही बात करते थे।'
कोलकाता के गांव कांठी में आरोपियों को किया गया था ट्रेस
आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 18 स्थानों पर तलाशी ली थी। कोलकाता के एक छोटे से गांव कांठी में आरोपियों को ट्रेस किया गया। एजेंसी के अधिकारियों को इस कैफे विस्फोट में शाजिद पर आईईडी रखने और इस विस्फोट के पीछे ताहा का दिमाग होने की आशंका है।