फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MSRTC dismisses bus driver for watching cricket match on mobile phone while driving, News in Hindi

Maharashtra: बस चलाते समय मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने वाले ड्राइवर पर बड़ी कार्रवाई, MSRTC ने किया बर्खास्त

Sun, 23 Mar 2025 06:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 06:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र में परिवहन मंत्री के निर्देश पर एक बस ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि, बस ड्राइवर के बस चलाते समय मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देखने का वीडियो एक यात्री की तरफ से सोशल मीडिया पर मंत्री और सीएम को टैग करते हुए पोस्ट किया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
MSRTC dismisses bus driver for watching cricket match on mobile phone while driving, News in Hindi
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने रविवार को एक बस ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया, जो गाड़ी चलाते समय कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देख रहा था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन प्राधिकरण ने राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के निर्देश पर कार्रवाई की, जब एक यात्री ने उन्हें ड्राइवर के मैच देखने का वीडियो भेजा था।
विज्ञापन


मुंबई-पुणे मार्ग पर ई-शिवनेरी बस की घटना
अधिकारियों के मुताबिक यह घटना 22 मार्च को मुंबई-पुणे मार्ग पर ई-शिवनेरी बस में हुई। इस दौरान बस में सवार एक यात्री ने ड्राइवर का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह गाड़ी चलाते समय अपने मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देख रहा था। इसके बाद यात्री ने वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया, जिसमें मंत्रियों और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग किया था। वहीं इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने तुरंत एमएसआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में एसीबी का एक्शन; YSRCP नेता और एक IPS अधिकारी पर 'जबरन वसूली' का केस किया दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार निजी कंपनी पर 5,000 रुपये का लगा जुर्माना
परिवहन मंत्री की तरफ से निर्देश मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने एक निजी बस ऑपरेटर की तरफ से नियोजित ड्राइवर को यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में बर्खास्त कर दिया और सेवा के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं मामले में मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, 'ई-शिवनेरी मुंबई-पुणे मार्ग पर एक प्रमुख सेवा है। इस बस से कई लोग यात्रा करते हैं। यह सेवा दुर्घटना-मुक्त होने के लिए जानी जाती है। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना आवश्यक है जो लापरवाही से वाहन चलाते हैं और यात्रियों को खतरे में डालते हैं।'

यह भी पढ़ें - Manipur: 'मणिपुर में शांति बहाली में हुई प्रगति, और भी आगे बढ़ने की जरूरत है', इंफाल में बोले कानून मंत्री

गाड़ी चलाते समय मोबाइल चलाने के खिलाफ बनेगा नया नियम
इसके साथ ही मंत्री ने अनुशासित ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए एमएसआरटीसी के तहत संचालित निजी कंपनियों की तरफ से नियोजित ड्राइवरों के नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। मंत्री ने कहा, 'ऐसी शिकायतें मिली हैं कि ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों के ड्राइवर भी गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर मैच या फिल्में देखते हैं, अक्सर ईयरफोन लगाकर। परिवहन विभाग जल्द ही ऐसी प्रथाओं के खिलाफ नए नियम लागू करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed