एनआईए ने आईएसआईएस आतंकी नशीदुल के खिलाफ दायर की पूरक चार्जशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस/दाएश के आतंकी नशीदुल हमजफर के खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत में पूरक चार्जशीट दायर की है। उसपर आपराधिक साजिश रचने, आतंकवादी बनने के लिए लोगों को प्रेरित करने और आतंकी संगठन में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
नशीदुल केरल के कलपेट्टा का रहने वाला है। उसे एनआईए ने 18 सितंबर 2018 को तब गिरफ्तार किया था जब उसे अफगानिस्तान से दिल्ली भेजा गया था। उसे अफगान सुरक्षाकर्मियों ने अक्तूबर 2017 में गिरफ्तार किया था क्योंकि वह अवैध रूप से देश में दाखिल हुआ था और उसने आईएसआईएस के सह-षड्यंत्रकारियों में शामिल होने की कोशिश की थी।
कौन है नशीदुल हमजफर
नशीदुल हमजफर को पिछले साल गिरफ्तार करके केरल लाया गया था। वह इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए केरल से भाग गया था। उसके लौपटॉप में साल 2013 में उसके दोस्त ने कुछ भाषण कॉपी किए थे। ये वही भाषण थे जिन्होंने उसे इस्लामिल स्टेट खोरासन प्रांत (आईएसकेपी) में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।केरल में गिरफ्तार होने के बाद उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने इस्लामिक स्टेट के कई राज खोले। सितंबर, 2018 में हमजफर पहला ऐसा भारतीय बना जिसे अफगानिस्तान से निर्वासित किया गया था। वह गैर कानूनी तरीके से यहां दाखिल हुआ था। यहां वह आईएसकेपी से जुड़ा था।
नशीदुल का दोस्त शिहास उन्हीं 21 पुरुष, महिलाओं और बच्चों में शामिल था जो केरल को छोड़ ईरान के रास्ते से अफगानिस्तान में दाखिल हुए थे। यह लोग 2016 में केरल छोड़कर गए थे और अफगानिस्तान में आईएस द्वारा नियंत्रित स्थान पर पहुंचे थे। माना जाता है कि ये संगठन साल 2015 में आया, जिसमें तहरीक-ए-तालिबान भी शामिल है।
हमजफर ने बताया था कि शिहास आएसकेपी की मीडिया टीम में काम करता है। एक अन्य दोस्त अश्फाक हीजरा (प्रवास) का इंचार्ज है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया था कि हमजफर को अक्तूबर 2017 में तेहरान पहुंचने के बाद पहले ईरान के इसाफहान ले जाया गया जहां उसे अज्ञात व्यक्ति ने निर्वासन शिविर में रखा। उससे इसके बदले में 450 डॉलर भी लिए गए थे।
Nashidul Hamzafar is a resident of Kalpetta, Kerala. He was arrested by NIA on 18 Sept, 2018 after he was deported to Delhi from Afghanistan, where he was arrested by Afghan security agencies in Oct 2017 for illegally entry & attempt to join his co-conspirators, in ISIS/ Daish. https://t.co/CiDN065oZR
— ANI (@ANI) March 16, 2019