फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA files chargesheet against man who smuggled fake Indian currency notes from Bangladesh

बांग्लादेश से जाली भारतीय नोटों की तस्करी, एनआईए ने आरोपी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Thu, 31 Dec 2020 09:41 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
NIA files chargesheet against man who smuggled fake Indian currency notes from Bangladesh
एनआईए ने आतंकी नशीदुल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की - फोटो : PTI

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में वितरण के लिए बांग्लादेश से नकली भारतीय नोटों की तस्करी में शामिल एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि मामले में तीसरा पूरक आरोपपत्र पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के सलीम एसके के खिलाफ पटना में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष दायर किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला दो फरवरी 2019 को बिहार की बेतिया पुलिस द्वारा जुलकर शेख के पास से चार लाख रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोटों की बरामदगी से संबंधित है।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारी ने बताया कि शाहनवाज शेख और मन्नालाल चौधरी कोलकाता के प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद थे और वे जेल से जाली नोट की तस्करी का गिरोह संचालित कर रहे थे। इस अपराध में कामिरुज्जमन, राकेश चौधरी और जुलकर शेख उनके सहयोगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने जुलकर शेख के अलावा चार आरोपियों - कामिरुज्जमन, राकेश चौधरी, शाहनवाज शेख और मन्नालाल चौधरी को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि कामिरुज्जमन नकली नोट सलीम से लेता था। सलीम को बाद में छह अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए अधिकारी के अनुसार, सलीम एक बांग्लादेशी नागरिक से नकली नोट लेता था और उन्हें बिहार और देश के अन्य हिस्सों में एक संगठित गिरोह के जरिए आपूर्ति करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed