फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA filed chargesheet against four Naxals for killing youth in Gadchiroli Maharashtra

Maharashtra: चार नक्सलियों के खिलाफ NIA ने दाखिल किया आरोपपत्र, पुलिस मुखबिर के संदेह में की थी युवक की हत्या

Sat, 04 Jan 2025 12:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:23 AM IST
सार

एनआईए ने बताया कि आरोपियों ने नवंबर 2023 में दिनेश पुसु गावड़े का अपहरण कर हत्या कर दी थी। आरोपियों को शक था कि गावड़े पुलिस का मुखबिर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का सदस्य था।

विज्ञापन
NIA filed chargesheet against four Naxals for killing youth in Gadchiroli Maharashtra
सांकेतिक टीम - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक युवक का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में चार नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए ने आरोपियों की पहचान डोबा वडे, रवि पल्लो, सत्तू महाका और कोमती महाका के रूप में की है।

विज्ञापन


एनआईए के बयान के अनुसार, इन लोगों ने नवंबर 2023 में दिनेश पुसु गावड़े का अपहरण कर हत्या कर दी थी। आरोपियों को शक था कि गावड़े पुलिस का मुखबिर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का सदस्य था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों में डर पैदा करना था आरोपियों का मकसद
बृहस्पतिवार को एनआईए ने अपनी विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल करते हुए कहा कि ये आरोपी सीपीआई (माओवादी) के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के मन में आतंक फैलाने के लिए संगठन की साजिश को आगे बढ़ाने के लिए अपराध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपपत्र में कहा गया है कि आरोपियों का मकसद ग्रामीणों को सुरक्षा बलों के साथ नक्सली गतिविधियों की जानकारी साझा करने से रोकना भी था। 

पहले धोधराज थाने में दर्ज किया गया था मामला
यह मामला पहले गढ़चिरौली पुलिस द्वारा धोधराज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर हथियार, विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। 

एनआईए ने अक्तूबर 2024 में अपने हाथ में लिया मामला
एनआईए ने अक्तूबर 2024 में मामले को अपने हाथ में लिया और अब गढ़चिरौली जिले के सभी निवासियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed