{"_id":"5e4c6fd48ebc3ef2b20eec2e","slug":"nia-filed-charge-sheet-against-11-terrorists-of-jmb","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के 11 आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के 11 आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट
Wed, 19 Feb 2020 04:44 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 19 Feb 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को एनएआईए की विशेष कोर्ट में आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के 11 आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए हैं। इनमें नजीर शेख, आरिफ हुसैन, आसिफ इकबाल, कदूर काजी, हबिबुर रहमान, मो. दिलवर होसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, आदिल शेख, अब्दुल करीम, मुसरफ होसैन और जाहिदुल इस्लाम शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से जाहिदुल इस्लाम बांग्लादेशी नागरिक है। इन पर आरोप है कि ये लोग आतंकी साजिशों अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रचने, राष्ट्रविरोधी गतिविधयों को अंजाम देने के लिए भर्ती करने का काम करते थे। इन पर भारतीय दंड संहिता, यूएपीए समेत आर्म्स एक्ट और विदेशी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल बंगलूरू के चिक्काबनावारा एक घर से बम बनाने का सामान, नौ एमएम की गोली व आपत्तिजनक हस्तलिखित साहित्य जब्त किया गया था। ये लोग यहां किराए पर रहते थे।
विज्ञापन