{"_id":"5f8ca4988ebc3e9bca1af9c2","slug":"nia-filed-a-charge-sheet-against-12-including-9-bangladeshi-in-human-trafficking-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने मानव तस्करी मामले में 9 बांग्लादेशी समेत 12 के खिलाफ दायर की चार्जशीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए ने मानव तस्करी मामले में 9 बांग्लादेशी समेत 12 के खिलाफ दायर की चार्जशीट
Mon, 19 Oct 2020 01:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
NIA
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी मामले में हैदराबाद की विशेष अदालत में 9 बांग्लादेशी नागरिकों समेत 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। जांच एजेंसी ने बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा पश्चिम बंगाल के राहुल अमीन धाली, असद हसन और महाराष्ट्र के शरीफुल शेख को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की चार्जशीट में मोहम्मद यूसुफ खान, बिठी बेगम, मोहम्मद राना हुसैन, मोहम्मद अल मामून, शोएब शेख, सुरेश कुमार दास, मोहम्मद अब्दुल्ला मुंशी, मोहम्म अयूब शेख को भी आरोपी बनाया गया है, जो बांग्लादेश के नागरिक हैं। इसके अलावा फरार चल रहे बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल बारिक शेख को भी आरोपी बनाया गया है। राजधानी से दस मानव तस्करों की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद पुलिस ने पिछले साल 21 सितंबर को आईपीसी और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चार बांग्लादेशी लड़कियों को चंगुल से मुक्त कराया था, जो फर्जी भारतीय पहचान पर रह रही थीं।
विज्ञापन