श्रीलंका ब्लास्ट: आज फिर एनआईए ने तीन जगहों पर मारे छापे, 6 संदिग्धों से होगी पूछताछ
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीलंका में ईस्टर पर हुए बम धमाकों की जांच के दौरान तमिलनाडु के कोयंबटूर से बुधवार को छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में एजेंसी ने कोयंबटूर में सात जगहों पर छापा मारा था।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
एजेंसी ने कई इलेक्ट्रोनिक सामान, 29 सिम कार्ड, दस पेन ड्राइव, कुछ हथियार और गुप्त दस्तावेजों का कैशे भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार से पूछताछ के बाद अब स्थानीय पुलिस तीन अन्य जगहों पर जांच कर रही है।
Tamil Nadu: Based on the interrogation of four persons who were arrested yesterday by NIA during its raid at 7 locations in Coimbatore in connection with ISIS module, the local police is conducting inquiry at three more locations in the city. pic.twitter.com/hq8D6eOx5y
— ANI (@ANI) June 13, 2019
बता दें एजेंसी ने वैश्विक आतंकी संगठन आईएस के मॉड्यूल्स की तलाश में ये छापे मारे थे। आईएस मॉड्यूल के जिस सरगना की एनआईए को तलाश है, वह श्रीलंका हमले के कथित मास्टरमाइंड जहरान हाशिम से प्रभावित बताया जा रहा है और फेसबुक पर वह हाशिम का दोस्त भी है। एनआईए ने इस मामले में नया केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन आईएस के एक मॉड्यूल का सरगना हाशिम के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क में रहता था और दोनों के बीच अक्सर बातचीत हुआ करती थी। इसी आईएस मॉड्यूल की एनआईए को तलाश है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि केरल में मौजूद इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल्स का श्रीलंका में हुए आतंकी हमले में हाथ हो सकता है। एजेंसिया इसी शक के आधार में जांच में जुटी है।
तीन साल से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में हाशिम
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में हुए इस्टर बम धमाकों के मास्टरमाइंड जहरान हाशिम केरल और तमिलनाडु के आईएसआईएस कैडरों से पिछले तीन साल से संपर्क में था। हाशिम फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए इन कैडरों से संपर्क साधता था। एनआईए ने जिन पांच संदिग्धों को पूर्व में गिरफ्तार किया था, उन सभी के संबंध हाशिम और उसके लोगों से थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं संदेहों के आधार पर एनआईए लगातार अभियान चला रही है और छापेमारी कर रही है।