फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Court sentenced jail five accused alleges to promote ISIS ideology spreading terror in India

NIA: आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा देने वाले पांच आरोपियो को जेल, भारत में आंतक फैलाने की रच रहे थे साजिश

Mon, 06 May 2024 10:31 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 May 2024 10:31 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आठ मार्च 2020 को दो आरोपी- जहांजैब सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेघ को आईएसकेपी से संबंध रखने के आरोप में दिल्ली के ओखला विहार, जामिया नगर से गिरफ्तार किया था। दोनों भारत में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन
NIA Court sentenced jail five accused alleges to promote ISIS ideology spreading terror in India
Court Room - फोटो : ANI

विस्तार

आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ावा देने और आतंक फैलाने वाले पांच लोगों को एनआईए अदालत ने कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों को प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) समूह द्वारा साजिश रचने से संबंधित मामले में सजा सुनाई गई है।  

विज्ञापन

दिल्ली के ओखला विहार से गिरफ्तार हुए पति-पत्नी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अदालत के फैसले के बाद सोमवार को एक बयान जारी किया। बयान में एनआईए ने बताया कि पांच में एक आरोपी पर भारत में खिलाफत स्थापित करने की योजना बनाने का आरोप है तो। साथ ही उस पर एक ही दिन में 100 आईईडी विस्फोट करने की साजिश रचने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस ने आठ मार्च 2020 को दो आरोपी- जहांजैब सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेघ को आईएसकेपी से संबंध रखने के आरोप में दिल्ली के ओखला विहार, जामिया नगर से गिरफ्तार किया था। दोनों भारत में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन

एमबीबीएस छात्र भी आतंकी गतिविधियों में शामिल
इसके अलावा, एनआईए ने 12 जुलाई 2020 को पुणे से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें सादिया अनवर शेख और नबील एस खत्री शामिल थे। इसके बाद, अगस्त 2020 में अब्दुर रहमान उर्फ डॉ ब्रेव को एनआईए ने गिरफ्तार किया। हालांकि, अब्दुर रहमान के खिलाफ मुकदमा जारी है। बयान में कहा गया है कि अब्दुर रहमान बंगलूरू में एक एमबीबीएस की पढ़ाई करता था। उसे अन्य आरोपियों ने कट्टरपंथी बनाया था। उसने 2013 में सीरिया की यात्रा भी की थी। उसने आईएसआईएस की विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में भाग भी लिया था। उसने आतंकवादियों के इलाज के लिए एक चिकित्सा एप्लिकेशन और आईएसआईएस के लिए एक लेजर गाइडेड एंटी-टैंक मिसाइल एप्लिकेशन विकसित करना सीखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed