फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA court in Bengaluru sentences Bangladeshi man to seven years in prison for radicalizing Muslim youth

Karnataka: एनआईए अदालत ने बांग्लादेशी को सुनाई सात साल की सजा, मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप

Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को बताया कि जाहिदुल इस्लाम, जिसे कौसर भी कहा जाता है, पर 57,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कौसर को डकैती, साजिश और धन जुटाने के अपराधों के साथ-साथ गोला-बारूद से जुड़े मामलों में सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
NIA court in Bengaluru sentences Bangladeshi man to seven years in prison for radicalizing Muslim youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू में एनआईए अदालत ने एक बांग्लादेशी व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। बांग्लादेशी व्यक्ति पर आरोप है कि उसने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाया। इतना ही नहीं उनसे आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन भी जुटवाया। इन मामलों में कुल 11 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को बताया कि जाहिदुल इस्लाम, जिसे कौसर भी कहा जाता है, पर 57,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कौसर को डकैती, साजिश और धन जुटाने के अपराधों के साथ-साथ गोला-बारूद से जुड़े मामलों में सजा सुनाई गई है।  
विज्ञापन


एनआईए की जांच के अनुसार, जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का सदस्य अमीर जाहिदुल, जेएमबी प्रमुख सलाउद्दीन सालेहिन के साथ बांग्लादेश पुलिस की हिरासत से भाग गया था। वह 2005 में बांग्लादेश में हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में पुलिस की हिरासत में था। वहां से भागकर वह 2014 में अवैध तरीके से भारत में घुस आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 के बर्दवान विस्फोट में भी थे शामिल
एनआईए ने कहा कि छिपने के दौरान वह और उसके सहयोगी अक्तूबर 2014 के बर्दवान विस्फोट मामले में शामिल थे। दो अक्तूबर 2014 को पश्चिम बंगाल के बर्दवान के खागरागढ़ इलाके में एक घर में हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

2018 में बोधगया में किया था विस्फोट
एनआईए ने कहा कि विस्फोट के बाद, जाहिदुल और उसके सहयोगी बंगलूरू भाग गए, जहां उन्होंने जेएमबी की भारत विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल और असम से भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाया और भर्ती किया। आरोपी और उसके सहयोगियों ने जनवरी 2018 में बोधगया में भी विस्फोट किया था। 

आरोपी और उसके सहयोगियों ने रची धन जुटाने की साजिश
एनआईए की जांच में यह भी पता चला कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने प्रतिबंधित संगठन जेएमबी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए डकैती के माध्यम से धन जुटाने की भी साजिश रची थी।


2018 में बंगलूरू में की थीं चार डकैती
जांच एजेंसी ने कहा कि 2018 के दौरान, उन्होंने इस एजेंडे के हिस्से के रूप में बंगलूरू में चार डकैती की थीं और लूटे गए पैसे का इस्तेमाल गोला-बारूद खरीदने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ठिकाने और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed