फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA conducts searches in Madhya Pradesh Bihar and Uttar Pradesh in Jamaat-ul-Mujahideen Bangladesh JMB module case news in hindi

NIA Raids JMB: तीन राज्यों में एनआईए की छापेमारी, पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी, युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने का आरोप

Wed, 15 Jun 2022 10:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 15 Jun 2022 10:41 PM IST
सार

बताया गया है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में चार स्थानों पर और बिहार के कटिहार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन
NIA conducts searches in Madhya Pradesh Bihar and Uttar Pradesh in Jamaat-ul-Mujahideen Bangladesh JMB module case news in hindi
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में छह अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया गया है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में चार स्थानों पर और बिहार के कटिहार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि भोपाल के एक घर से तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों सहित जेएमबी के छह सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि उन पर जेएमबी की विचारधारा के प्रचार और संवेदनशील युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद के लिए प्रेरित करने में शामिल होने का संदेह है। शुरू में मार्च में भोपाल में मामला दर्ज किया गया था। अप्रैल में एनआईए ने फिर से मामला दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने कहा कि छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड, बैंक खातों का विवरण, अपराध में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज, जिहादी साहित्य और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed