फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nia charge sheeted against 13 Pakistani nationals in arms, drugs smuggling case in Gujarat

NIA: एनआईए ने गुजरात में हथियार, ड्रग तस्करी मामले दाखिल किया आरोप पत्र, 13 पाकिस्तानियों पर चल रहा है केस

Fri, 23 Jun 2023 08:57 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 08:57 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए गुजरात के रास्ते हथियारों और मादक पदार्थों की सीमा पार से तस्करी मामले में शुक्रवार को 13 पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। 
 

विज्ञापन
nia charge sheeted against 13 Pakistani nationals in arms, drugs smuggling case in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए गुजरात के रास्ते हथियारों और मादक पदार्थों की सीमा पार से तस्करी मामले में शुक्रवार को 13 पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। 

विज्ञापन


आरोप पत्र अहमदाबाद में एनआईए की विशेष अदालत में दायर किया गया, जिसमें बताया गया कि 13 आरोपियों में से दस को पिछले साल दिसंबर में एक पाकिस्तान से आ रही मछली पकड़ने वाली नाव से गैस सिलेंडर में छिपाए गए ड्रग्स और हथियारों की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में कादरबख्श उमेतन बलूच, अमानुल्ला मूसा बलूच, इस्माइल सबजाल बलूच, अल्लाहबख्श हतर बलूच, गोहरबख्श दिलमुराद बलूच, अम्माल फुल्लन बलूच, गुल मोहम्मद हतार बलूच, अंदम अली बोहर बलूच, अब्दुलगनी जुंगियान बलूच और अब्दुलहकीम दिलमुराद बलूच हैं।  मामले में आरोपपत्र में शामिल शेष तीन पाकिस्तानी आरोपी हाजी सलीम, अकबर और करीम बख्श फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने तटरक्षक बल की मदद से पाकिस्तान से एक बोट के जरिए गैस सिलिंडरों में छिपाकर लाई गई 40 किलो हेरोइन, हथियार विदेशी बनावट की 6 पिस्टल, 6 मैगजीन, 9 एमएम के जीवित कारतूस के साथ 10 पाकिस्तानी नागरिकों को दिसंबर 2022 में में पकडा गया था। इनके पास से पाकिस्तानी पहचान पत्र, मोबाइल व पाकिस्तानी नोट भी बरामद किये गये थे। मार्च 2023 में यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया था।


एनआईए की जांच के अनुसार, आयातित अत्याधुनिक हथियारों की खेप को भारत स्थित फरार आरोपी हारुन को डिलीवरी के लिए आरोपियों द्वारा भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। एजेंसी ने कहा कि हारुन ने पंजाब और उत्तर भारत में सक्रिय आतंकवादी संगठनों और गिरोहों को धन मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान से भारत में हथियारों और प्रतिबंधित पदार्थों की खेप की अवैध रूप से तस्करी करने की साजिश रची थी। गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) को विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद साजिश का पर्दाफाश हुआ कि पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर, सलीम, ओखा के माध्यम से पाकिस्तान से प्रतिबंधित दवाओं और अवैध हथियारों की बड़ी खेप की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed