{"_id":"6571ac12d77046f06107f147","slug":"nia-charge-sheeted-a-man-in-connection-with-a-criminal-conspiracy-by-pfi-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: पीएफआई कैडर के खिलाफ चार्जशीट दायर, युवाओं को आतंक के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: पीएफआई कैडर के खिलाफ चार्जशीट दायर, युवाओं को आतंक के लिए उकसाने का आरोप
Thu, 07 Dec 2023 05:01 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:01 PM IST
सार
एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एक प्रशिक्षत पीएफआई कैडर है, जो 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की पीएफआई की साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से मुस्लिम युवाओं को उकसाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : Social Media
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा युवाओं को भर्ती करने और उन्हें आतंक और हिंसा को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोपी की पहचान नोसाम मोहम्मद यूनुस के तौर पर की गई है।
एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, 'युनूस एक प्रशिक्षत पीएफआई कैडर है, जो 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की पीएफआई की साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से मुस्लिम युवाओं को उकसाने में लगा हुआ है।' उन्होंने आगे कहा, 'एनआईए ने पाया कि आरोपी, युवाओं को हथियार प्रशिक्षण देने और उन्हें आतंक के लिए उकसाने में शामिल था। वह युवओं को गले, पेट और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में हमला कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए घातक हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहा था।'
पिछले साल जून में निजामाबाद जिले में वीआई टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन एनआईए ने इस मामले को अपने पास ले लिया। उन्होंने सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था। इसके बाद मार्च में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था। अब इस मामले में नोसाम मोहम्मद यूनुस 17वां आरोपी है, जिसके खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दायर किया है।