फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA caught 3 suspected from madurai, pm Modi and 22 other top leaders on target

मोदी समेत 22 बड़े नेता थे निशाने पर, NIA ने दबोचे अलकायदा के तीन संदिग्ध

Tue, 29 Nov 2016 11:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
NIA caught 3 suspected from madurai, pm Modi and 22 other top leaders on target

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अलकायदा से संबंध रखने के तीन आरोपियों को तमिलनाडु के मदुरै से धर दबोचा। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के 22 बड़े नेता इनके निशाने पर थे। तीनों आरोपी देशभर में हुए कई आतंकी हमलों और अदालतों में हुए बम विस्फोटों में भी आरोपी रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनआईए ने मदुरै के अलग अलग स्‍थानों से एम करीम, आसिफ सुल्तान मोहम्मद और अब्बास अली को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि करीम को उस्माननगर, आसिफ सुल्तान को जीआर नगर और अब्बास अली को इस्माइलपुरम से गिरफ्तार किया गया है। संदिग्‍धों के पास से काफी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

एनआईए को दो और संदिग्‍धों की तलाश

NIA caught 3 suspected from madurai, pm Modi and 22 other top leaders on target

पुलिस ने बताया कि एनआईए ने तमिलनाडु के कई इलाकों खासकर मदुरै में अलकायदा आतंकियों की गति‌विधियों की पुख्ता सूचना के आधार पर शहर में कुछ विशेष जगह छापा मारा था। जिसके बाद तीन संदिग्‍ध पुलिस के हत्‍थे चढ़े। पुलिस ने बताया कि इस दौरान तीनों आरोपियों से घातक हथियार भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी तमिलनाडु में बैठकर अलकायदा का ऑपरेशन संचालित कर रहे थे, ये देशभर की कई अदालतों में हुए विस्फोट में भी शामिल रह चुके हैं। जिसके बाद से पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। 

वहीं एनआईए अब इनके अन्य दो साथियों हकीम और दाउद सुलेमान की तलाश कर रही है जो देश में अल कायदा की गति‌विधियों को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed