फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA busts terror gang based in Tamil Nadu, conducts searches

एनआईए को मिली कामयाबी, देश में बडे़ आतंकी हमलों की साजिश रच रहे गिरोह पर्दाफाश

Sun, 14 Jul 2019 03:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 14 Jul 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
NIA busts terror gang based in Tamil Nadu, conducts searches

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने देश में बडे़ आतंकी हमले करने की साजिश रच रहे एक गिरोह का तमिलनाडु में पर्दाफाश किया है। एनआईए के मुताबिक यह गिरोह देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए साजिश रचने, फंड जुटाने और तैयारी में जुटा हुआ था।

विज्ञापन


यह गिरोह देश में इस्लामी शासन की स्थापना के मंसूबे पाले हुए था। एनआईए ने चेन्नई और नागपट्टिनम जिले में स्थित तीन आरोपियों के ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की, जिसमें यह खुलासा हुआ। एनआईए की ओर से 9 जुलाई को दर्ज किए गए मामले के मुताबिक ये आरोपी पूरे देश और उससे बाहर भी कई लोगों से जुड़े हैं जो भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


इन आरोपियों ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी गिरोह बना रखा है। एनआईए का कहना है कि आरोपी सैयद मोहम्मद बुखारी, हसन अली यूनुसमारिकर और मोहम्मद युसुफुद्दीन हरीश मोहम्मद और उसके सहयोगियों ने बड़े पैमाने पर फंड जुटाया है। ये लोग भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों से चल रही है पूछताछ

एनआईए ने चेन्नई स्थित सैयद बुखारी के घर और ऑफिस में छापेमारी की। इसके अलावा नागपट्टिनम जिले में हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन के घर पर छापेमारी की गई। एनआईए ने गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत इन तीनों संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन तीनों से फिलहाल एनआईए पूछताछ करने में जुटी है और इन्हें जल्दी ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड और 3 लैपटॉप बरामद

 एनआईए ने अपनी छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड्, 7 मेमोरी कार्ड् , 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, दो टैबलेट और तीन सीडी और डीवीडी बरामद हुई हैं। इसके अलावा कई  पत्रिकाएं, बैनर्स, नोटिस, पोस्टर और किताबें भी बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed