West Bengal: एनआईए की पश्चिम बंगाल में छापेमारी, बरामद किए 81000 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर; दो गिरफ्तार
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छापेमारी की गई। जिस दौरान बोकारो के मेराजुद्दीन अली खान और बीरभूम के मीर मोहम्मद नुरुज्जमां को रानीगंज और कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल में विस्फोटकों और डेटोनेटर के दो कथित आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को छापेमारी की गई। जिस दौरान बोकारो के मेराजुद्दीन अली खान और बीरभूम के मीर मोहम्मद नुरुज्जमां को रानीगंज और कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।
एक एसयूवी को जून 2022 में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), कोलकाता द्वारा रोका गया था और इसे लगभग 81,000 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर ले जाते हुए पाया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि वाहन के चालक आशीष केओरा को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के बाद पुलिस को 27,000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 1625 किलोग्राम जिलेटिन छड़ें और 2,325 और इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सहित अवैध रूप से संग्रहीत विस्फोटकों का भंडार मिला।
अधिकारी ने बताया कि मामला शुरू में बीरभूम के मोहम्मद बाजार पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। एनआईए ने पिछले साल सितंबर में इसे अपने हाथ में ले लिया था। एजेंसी ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी इस साल जनवरी में की थी। रिंटू एसके नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में फिर भिड़े केंद्र और राज्य बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष
प्रवक्ता ने बताया कि नुरुज्जमां ने रिंटू को 27,000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट की आपूर्ति की थी, जबकि खान ने उसे इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ों की आपूर्ति की थी। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों की चोरी के स्रोतों और डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ों सहित बम बनाने वाली अन्य सामग्रियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.