फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests one of the absconding accused in Kerala Gold Smuggling Case

केरल सोना तस्करी मामले में एनआईए ने एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया

Mon, 26 Oct 2020 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 26 Oct 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
NIA arrests one of the absconding accused in Kerala Gold Smuggling Case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

केरल सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक आरोपी राबिंस हमीद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भगोड़े आरोपियों में से एक हमीद को कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। हमीद के खिलाफ इंटरपोल ने ब्ल्यू कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके आधार पर संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने उसे अपने यहां से निर्वासित कर दिया था।

विज्ञापन


एजेंसी के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हमीद जैसे ही यूएई से कोच्चि पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हमीद केरल के एर्नाकुलन जिले में मुवात्तुपुझा का रहने वाला है। एनआईए के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल और प्रवक्ता सोनिया नारंग ने एक बयान में कहा कि एजेंसी रिमांड पर लेने के लिए उसे मंगलवार को एक नामित अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

 
जांच में पता चला है कि हमीद ने यूएई और भारत में रहते हुए गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी रमीज केटी, जलाल एएम और अन्य के साथ मिल कर साजिश रची थी। उसने राजनयिक सामान के माध्यम से भारत में तस्करी के लिए दुबई में धन की व्यवस्था की और सोना भी खरीदा। एर्नाकुलम में एनआईए की विशेष अदालत ने हमीद की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया था। 


बता दें कि पांच जुलाई को केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से राजनयिक सामान के साथ 30 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश सहित कई लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच कस्टम विभाग, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।

इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव रहे शिवशंकर भी जांच के दायरे में हैं और उनसे कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। केरल हाईकोर्ट ने उन्हें 28 अक्तूबर तक गिरफ्तारी से राहत दी है। बता दें कि स्वप्ना सुरेश से तार जुड़ने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिवशंकर को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed