फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests key conspirator in West Bengal detonators and explosive seizure case

NIA: विस्फोटक रखने के मामले में एनईआए ने तृणमूल नेता को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Fri, 04 Aug 2023 10:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 04 Aug 2023 10:28 PM IST
सार

एनआईए ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी इस्लाम चौधरी को उनके घर से उठाया गया। जहां से एनआईए ने 1.50 लाख रुपये, बैंक लेनदेन के दस्तावेज, मोबाइल नंबरों के साथ पेपर पर्चियां, सिम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए। 
 

विज्ञापन
NIA arrests key conspirator in West Bengal detonators and explosive seizure case
एनआईए की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक रखने के आरोप में एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस के नेता इस्लाम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वह बीरभूम के कुशमोर ब्लॉक 2 के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का क्षेत्रीय अध्यक्ष है। 

विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी इस्लाम चौधरी को उनके घर से उठाया गया।  जहां से एनआईए ने 1.50 लाख रुपये, बैंक लेनदेन के दस्तावेज, मोबाइल नंबरों के साथ पेपर पर्चियां, सिम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए। 
विज्ञापन


जबकि उसके परिजनों का कहना है कि वह निर्दोष है। तृणमूल कांग्रेस के नेता मनोज घोष के बाद इस्लाम चौधरी की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 28 जून को एनआईए के अधिकारियों ने नलहाटी के बहादुरपुर में मनोज घोष की पत्थर खदान पर छापा मारा था। वहां करीब दस घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के अनुसार, वहां मनोज घोष के मैनेजर पार्थ कुमार मंडल मौजूद थे। इसके बाद उनकी निशानदेही पर खदान के पास एक सुने मकान से असलहा, कारतूस और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए थे।


बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, मनोज घोष से पूछताछ के दौरान उनको बीरभूम के कुशमोर निवासी इस्लाम चौधरी का नाम सामने आया। शुक्रवार सुबह एनआईए उसके घर पहुंची। एनआईए ने चौधरी को थाने लेजाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोलकाता लाया गया। दूसरी ओर, चौधरी के पिता का दावा है कि चौधरी ने कोई अपराध नहीं किया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed