फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA arrests key accused in Kerala RSS leader murder case

Kerala: एनआईए ने RSS नेता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब दो साल से था फरार

Tue, 19 Mar 2024 08:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 19 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

Kerala: एनआईए ने केरल में आरएसएस नेता श्रीनिवास की 2022 में हुई हत्या के मामले में एक प्रमुख आरोपी शफीख को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन
NIA arrests key accused in Kerala RSS leader murder case
NIA - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल में आरएसएस नेता श्रीनिवास की 2022 में हुई हत्या के मामले में एक प्रमुख आरोपी शफीख को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि शफीख 16 अप्रैल 2022 को पलक्कड़ में श्रीनिवासन की हत्या के बाद से फरार था। एनआईए की ट्रैकिंग टीम ने शफीक का राज्य के कोल्लम जिले में पता लगाया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि मामले में संलिप्तता के आरोप में उसने शफीख को सोमवार को हिरासत में लिया। वह प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का सदस्य था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कुल 71 लोगों की पहचान की गई थी, जो हत्या की साजिश में शामिल हो सकते थे। एनआईए ने पिछले साल 17 मार्च और 6 नवंबर तो दो आरोपपत्र दायर किए थे। एजेंसी ने कहा कि आरोपियों में से की पहचान अब्दुल नासिर के रूप में हुई थी, जिसकी पिछले साल दो जनवरी को मौत गई थई। जबकि दो फरार आरोपी सहीर केवी को 19 अक्तूबर और जफर भीमंतविदा को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

केरल के मलप्पुरम जिले का निवासी शफीख श्रीनिवासन की हत्या करने वाले पीएफआई के हिट स्क्वाड का हिस्सा था। एनआईए ने कहा, जांच के मुताबिक शफीख ने अशरफ केपी को शरण दी थी, जिसने पीएफआई नेतृत्व के निर्देशों पर संगठन के सदस्यों के साथ साजिश रची थी। 

पश्चिम बंगाल: रामनवमी हिंसा के मामले में 11 गिरफ्तार
एनआईए ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed