{"_id":"5fc955020ca886453d093500","slug":"nia-arrests-a-man-who-runs-human-trafficking-racket-under-placement-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में मानव तस्करी रैकेट चलाने वाले को एनआईए ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में मानव तस्करी रैकेट चलाने वाले को एनआईए ने किया गिरफ्तार
Fri, 04 Dec 2020 02:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में मानव तस्करी का रैकेट चलाने वाले को गिरफ्तार किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में झारखंड के खूंटी निवासी 28 वर्षीय आरोपी गोपाल ओरांव को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ओरांव मानव तस्करी का धंधा करने वाले गिरफ्तार आरोपी पन्नालाल महतो का करीबी था। दरअसल पिछले साल जुलाई में दर्ज एफआईआर से इसका खुलासा हुआ है। एनआईए ने इस साल 4 मार्च को फिर से केस दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में मानव तस्करी का रैकेट चलाते थे।
विज्ञापन
ये लोग गरीब और मासूम लड़के-लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर झारखंड से दिल्ली और आसपास के राज्यों में लाते थे, लेकिन उन्हें कभी वेतन नहीं देते थे। इस बंधुआगिरी के काम में ओरांव इनकी मदद करता था। इस मामले में झारखंड में आरोपियों के चार ठिकानों पर छापे भी मारे गए हैं। इसमें रेलवे के टिकट, कई मोबाइल और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन