आतंकवाद से जुड़े मामले में एनआईए ने पीडीपी नेता वहीद-उर-रहमान पारा को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में पीडीपी नेता वहीद-उर-रहमान पारा को दिल्ली में गिरफ्तार किया। एनआईए के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को दिल्ली में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के यूथ प्रधान वाहिद-उर-रहमान पारा से आतंकवाद संबंधी मामले में पूछताछ की थी। वहीद से निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह से आतंकवाद मामले में पूछताछ की जा रही थी।
देविंदर सिंह को कश्मीर में आतंकवादियों को अपने साथ कार में ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मौके पर डीएसपी को सस्पेंड करने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी आतंकवाद को शह देने के इस मामले की जांच कर रही है।