{"_id":"5f6051818ebc3efbc56dcafc","slug":"nia-arrested-giteli-imran-for-his-involvement-in-espionage-activities-and-working-for-pakistan-isi-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखापत्तनम जासूसी मामला: एनआईए ने आईएसआई के एजेंट को किया गिरफ्तार, पाक भेजता था सैन्य गतिविधियों की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशाखापत्तनम जासूसी मामला: एनआईए ने आईएसआई के एजेंट को किया गिरफ्तार, पाक भेजता था सैन्य गतिविधियों की जानकारी
Tue, 15 Sep 2020 11:01 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
गितेली इमरान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एक अहम आरोपी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और उसके लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एनआईए के एक अधिकारी के बताया कि गुजरात के गोधरा निवासी 37 वर्षीय गितेली इमरान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि इमरान जासूसी गतिविधियों में लिप्त था और पाकिस्तान की आईएसआई के लिए काम कर रहा था। यह मामला एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी रैकेट से जुड़ा है जिसमें पाकिस्तान के जासूसों ने भारत में कई एजेंटो की भर्ती की थी। इसका मकसद भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों के स्थानों अथवा उनके आवागमन के बारे में और साथ ही अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में संवेदनशील और गोपनीय जानकारी एकत्र करना था।
विज्ञापन
जांच में यह सामने आया कि नौसेना के कुछ कर्मचारी सोशल मीडिया एप फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आए। उन्होंने गोपनीय जानकारी साझा की जिसके लिए भारत में मौजूद आईएसआई के सहयोगियों ने उनके बैंक खातों में धन जमा कराया।
इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ 15 जून को आरोप पत्र दाखिल किया गया। एनआईए के अधिकारी ने कहा कि इमरान सीमा पार कपड़ा व्यापार की आड़ में पाकिस्तानी जासूसों अथवा एजेंट से जुड़ा हुआ था।
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के जासूसों के निर्देशों पर उसने भारतीय नौसेना के कर्मियों द्वारा प्रदान किए गए संवेदनशील और गोपनीय आंकडों के बदले समय समय पर उनके खातों में पैसे जमा किए।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उसके घर में छापा मारा गया जहां से कुछ डिजिटल साक्ष्य और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।