{"_id":"5f6ffb4a01392f50f804f314","slug":"nia-arrested-10th-al-qaeda-operative-terrorist-part-of-group-planning-to-trigger-attacks-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की गिरफ्त में आया अल-कायदा का 10वां आतंकी, देश को दहलाने की बना रहा था योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआईए की गिरफ्त में आया अल-कायदा का 10वां आतंकी, देश को दहलाने की बना रहा था योजना
Sun, 27 Sep 2020 08:25 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी समीम अंसारी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, आतंकी को राज्य पुलिस की 'स्पेशल टास्क फोर्स' (एसटीएफ) के साथ मिलकर दबोचा गया।
विज्ञापन
एनआईए ने कहा कि अंसारी को दिल्ली स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उससे पूछताछ होगी। अधिकारियों के अनुसार, आतंकी समीम मुर्शिदाबाद का ही रहने वाला है। सीजेएम मुर्शिदाबाद कोर्ट ने उसकी ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी समीम अल-कायदा मॉड्यूल का 10वां आतंकी है।
विज्ञापन
NIA along with West Bengal STF arrested another Al Qaida operative Samim Ansari, a resident of Murshidabad. CJM Murshidabad Court has granted his transit remand. He will be produced before NIA court in New Delhi. pic.twitter.com/69ljbN3NjR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 26, 2020
गौरतलब है कि 19 सितंबर को जांच एजेंसी ने नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से तीन की गिरफ्तारी केरल और बाकी छह की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से की गई थी। एजेंसी को सूचना मिली थी कि ये आतंकी अकेले ही दहशत फैलाने में जुटे हुए थे।
यह भी पढ़ें: देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने आए थे आतंकी, एनआईए की छापेमारी से साजिश नाकाम
अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, देशी कट्टे, स्थानीय रूप से निर्मित शरीर कवच, जिहादी साहित्य और विस्फोटक के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला साहित्य बरामद हुआ है। वे दिल्ली-एनसीआर, कोच्चि और मुंबई सहित कई स्थानों पर हमले की योजना बना रहे थे।
पिछले सप्ताह नौ संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद जारी एक बयान में एनआईए ने कहा था, प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन व्यक्तियों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित अल-कायदा के आतंकवादियों द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया था और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर हमला करने के लिए प्रेरित किया गया था।
बयान के अनुसार, इस उद्देश्य के लिए मॉड्यूल सक्रिय रूप से धन उगाहने में लगा हुआ था और गिरोह के कुछ सदस्य हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करने की योजना बना रहे थे। इन गिरफ्तारियों से देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित आतंकवादी हमलों को रोकने में बड़ी जीत हासिल हुई है।