{"_id":"599f18114f1c1b53398b48a5","slug":"nia-again-interrogation-of-gilani-son-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंगः एनआईए ने फिर की गिलानी के बेटों से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टेरर फंडिंगः एनआईए ने फिर की गिलानी के बेटों से पूछताछ
एजेंसी/ दिल्ली
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पखवाड़े में एनआईए ने दूसरी बार पाकिस्तान समर्थित अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के दोनों बेटों से आतंकी फंडिंग जांच के मामले में पूछताछ की। कथित तौर पर इस मामले में जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद भी शामिल है।
विज्ञापन
इससे पहले नईम और नसीम से 8 अगस्त को पूछताछ की गई थी। गिलानी का बड़ा बेटा नईम एक सर्जन है जबकि नसीम, जम्मू-कश्मीर सरकार में एक कर्मचारी है। अधिकारियों के अनुसार, उनसे वित्तीय लेनदेन से संबंधित कुछ दस्तावेजों को लाने को कहा गया जो कि एनआईए की जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बब्बर खालसा के खूंखार आतंकी जसवंत सिंह को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
87 वर्षीय बीमार पिता के बाद, पाकिस्तान के कट्टरपंथी समूहों में शामिल अलगाववादी संगठन तहरेक-ए-हुर्रियत का नेतृत्व करने के लिए नईम को प्राकृतिक उत्तराधिकारी के रूप में माना जा रहा है। एनआईए ने आतंकवादी फंडिंग का मामला दर्ज किया है और पाकिस्तान के जमात-उद-दावा के नेता हाफिज सईद और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को आरोपी के तौर पर नामित किया है।