फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHRC Cognizance North Dinajpur illicit relation Couple DGP WB Chief Secretary to Reply within week

West Bengal: 'एक हफ्ते में जवाब दें DGP-मुख्य सचिव'; उत्तर दिनाजपुर में युगल की सरेआम पिटाई मामले पर NHRC सख्त

Mon, 01 Jul 2024 07:20 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 01 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में हुई हिंसा के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने उत्तर दिनाजपुर जिले में युगल की पिटाई के इस मामले में जांच की बात भी कही है। आयोग ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के लिए मौके पर टीम भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
NHRC Cognizance North Dinajpur illicit relation Couple DGP WB Chief Secretary to Reply within week
दिनाजपुर में युगल की सरेआम हुई पिटाई, एनएचआरसी ने मांगा जवाब - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में 'अवैध संबंध' के आरोपी युगल की पिटाई के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम भेजने का फैसला लिया गया है। उत्तर दिनाजपुर के इस मामले में NHRC ने कहा कि दिनदहाड़े युगल को बेरहमी से पीटे जाने की घटना से ऐसा लगता है कि राज्य के संबंधित अधिकारियों ने पिछले कुछ समय में हुई ऐसी ही जघन्य घटनाओं से सबक नहीं सीखा है। आयोग ने यह भी कहा कि एनएचआरसी पहले भी ऐसी गंभीर घटनाओं को लेकर चिंता का इजहार कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुई इस वारदात के मामले में इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जॉबी थॉमस ने कहा, कल हमने एक वीडियो देखा जिसमें एक व्यक्ति महिला की पिटाई कर रहा था। जहां पिटाई हो रही है, वहां आम लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है। पूछताछ के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थॉमस के मुताबिक पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के अनुसार मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला / युगल की पिटाई के मामले में और कौन से लोग शामिल हैं। पुलिस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed