फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHAI to create 10000 km of digital highways in the country by the financial year 2024-25

NHAI: एक साल में 10000 किमी के डिजिटल हाईवे तैयार करेगा एनएचएआई, पढ़ें देश की अन्य अहम खबरें

Thu, 20 Apr 2023 06:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 06:36 AM IST
सार

एनएचएआई की अधीनस्थ नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के जरिये राजगार्गों के किनारे ऑप्टिक फाइबर केबल (ओएफसी) का 10,000 किमी लंबा नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
NHAI to create 10000 km of digital highways in the country by the financial year 2024-25
NHAI - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वित्त वर्ष 2024-25 तक देश में 10,000 किमी के डिजिटल हाईवे तैयार करेगा। सड़क परिवहन व राजामार्ग मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि एनएचएआई की अधीनस्थ नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के जरिये राजगार्गों के किनारे ऑप्टिक फाइबर केबल (ओएफसी) का 10,000 किमी लंबा नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत 1,367 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और 512 किली लंबे हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर से की जाएगी। मंत्रालय की तरफ से जारी वक्तवय में कहा गया है कि देशभर के दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराने वाला ओएफसी नेटवर्क 5जी और 6जी जैसी नई पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों को तेजी से पूरे देश में मुहैया कराने में मदद करेगा। 
विज्ञापन


शाह की एससीओ के सदस्य देशों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक आज
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपातकालीन स्थितियों की रोकथाम और उन्मूलन से निपटने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विभागों के प्रमुखों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे। शाह एससीओ की बैठक से इतर एससीओ के कुछ सदस्य देशों के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती घोटाला : साहा के 10 बैंक खातों पर लगाई रोक
पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीबन कृष्ण साहा के 10 बैंक खातों पर सीबीआई ने रोक लगा दी है। सीबीआई इन बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच कर रही है। सीबीआई के मुताबिक, साहा ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बीरभूम जिले में निवेश किया है। इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।

नागरिकों की चिंताओं को अनदेखा नहीं कर सकते : केरल सरकार
केरल के इडुक्की के नागरिकों को जान-माल का नुकसान कर रहे 36 साल के उपद्रवी हाथी ‘अरिकोम्बन’ पर केरल सरकार का कहना है कि वह नागरिकों की चिंताओं को अनदेखा नहीं कर सकती। अरिकोम्बन पर धान की फसलों को नुकसान पहुंचाने, लोगों के घरों व दुकानों में घुस तोड़फोड़ करने से लेकर 10 लोगों की हत्या जैसे गंभीर आरोप भी हैं। हाईकोर्ट ने सरकार को इस हाथी को कहीं और बसाने को कहा था, लेकिन प्रस्तावित जगहों के लोग अरिकोम्बन को अपने आसपास नहीं चाहते। इसके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के वन मंत्री एके शशिधरन ने कहा कि अदालतें केवल कानून के तहत आदेश दे सकती हैं। 

एयर मार्शल संदीप राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सैन्य सलाहकार नियुक्त
वायु सेना के पूर्व उप प्रमुख और लड़ाकू पायलट, एयर मार्शल संदीप सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिन्हें पिछले साल अक्तूबर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने बताया, एयर मार्शल सिंह (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में नए सैन्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके 24 अप्रैल को नई नियुक्ति संभालने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया, सिंह लंबे कार्यकाल के बाद 31 जनवरी को भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए। 

असम कांग्रेस यूथ विंग अध्यक्ष के उत्पीड़न का राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भारतीय युवक कांग्रेस में असम की प्रमुख अंगाकिता दत्ता के उत्पीड़न करने के आरोपों का संज्ञान लिया है। दत्ता ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न, भेदभाव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा बार-बार शिकायत के बाद भी पार्टी के आला नेता उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर डॉ. दत्ता ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि महिला नेत्री का उत्पीड़न हुआ। उन्होंने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शिकायत की और प्रियंका को भी अवगत कराया, दत्ता की सुनवाई नहीं हुई। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने असम के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर घटना का संज्ञान लेने और जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है। 

वायुसेना ने हेलिकाॅप्टर भेजकर 13 घायल सैनिकों को बचाया
उत्तरी सिक्किम के पहाड़ी इलाके में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए सेना के 13 जवानों को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने बुधवार को समय से अपने हेलिकॉप्टर भेजकर बचा लिया। अधिकारियों ने बताया, हादसे की सूचना मिलते ही आईएएफ ने सेना के जवानों को सुरक्षित निकालने लिए हेलिकॉप्टरों को बचाव अभियान में लगाया। 


झारखंडः नक्सल प्रभावित इलाके में आईईडी जब्त
झारखंड के नक्सलवाद प्रभावित पश्चिम सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने गोइलकेरा थाना क्षेत्र के छोटा कुइरा और माराडिरी गांवों के बीच एक कच्चे रास्ते के नीचे पांच इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जब्त किए। झारखंड के कोल्हन क्षेत्र में इस साल एक जनवरी से नक्सल रोधी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed