फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NHAI circular to staff Salute soldiers when they pass by toll plaza

टोल से गुजरने वाले सैनिकों को उठकर सलामी दे स्टाफ- NHAI का निर्देश

Thu, 14 Dec 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
NHAI circular to staff Salute soldiers when they pass by toll plaza
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल प्लाजा पर लगे अपने स्टाफ को निर्देश दिया है कि वे लोग टोल से निकलने वाले सेना के सभी जवानों को खड़े होकर सलामी देंगे। जारी निर्देश में कहा गया है कि जवान देश की सेवा करते हैं जिसके लिए उनका सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन


निर्देश के अनुसार सभी टोल ऑपरेटरों को ट्रेनिंग दी जाएगी, इसके लिए पर्यटन मंत्रालय और होटल मैनेजमेंट संस्थानों की मदद ली जाएगी। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सशस्त्र बल के जवानों को टोल प्लाजा पर अधिक आदर और सम्मान मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


क्यों लिया गया फैसला: टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सेना के कुछ जवानों की तरफ से शिकायत मिली थी कि टोल प्लाजा पर कर्मचारी उनसे बदतमीजी से बात करते हैं और कई बार तो आईडी कार्ड दिखाने के बाद भी सेना में होने का कोई और सबूत मांगने लगते हैं। सशस्त्र बल का जवान अगर वर्दी में हो तो उसे टोल नहीं देना होता, बावजूद इसके उनसे टोल देने को कहा जाता था, ऐसी शिकायतें थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जारी सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि जवानों के आईडी कार्ड की जांच करने का काम NHAI का सीनियर अधिकारी करेगा ना कि सबसे निचले स्तर का स्टाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed