{"_id":"65dbf155e53f6b72b10c1105","slug":"ngt-steps-taken-reduce-pollution-53-cities-tribunal-sought-report-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"NGT: 53 शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए क्या कदम उठाए, अधिकरण ने मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 3 मई को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NGT: 53 शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए क्या कदम उठाए, अधिकरण ने मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 3 मई को
Mon, 26 Feb 2024 07:33 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:33 AM IST
सार
ट्रिब्यूनल ने कहा, सभी शहरों (53) को प्रदूषण के स्रोत का खुलासा और उठाए गए कदमों के कारण जो प्रगति हुई है, उसका खुलासा करना चाहिए। रिपोर्ट सुनवाई की अगली तारीख से एक सप्ताह पहले जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
NGT
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने 53 शहरों को प्रदूषण को कम करने के लिए किए गए उपाय पर संबंधित राज्यों को पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। ट्रिब्यूनल देशभर के विभिन्न शहरों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के बनाए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई गिरावट के मुद्दे पर सुनवाई कर रहा था।
विज्ञापन
ट्रिब्यूनल ने कहा, सभी शहरों (53) को प्रदूषण के स्रोत का खुलासा और उठाए गए कदमों के कारण जो प्रगति हुई है, उसका खुलासा करना चाहिए। रिपोर्ट सुनवाई की अगली तारीख से एक सप्ताह पहले जमा करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 3 मई को होगी।
विज्ञापन
बता दें कि 5 दिसंबर को ट्रिब्यूनल ने विभिन्न राज्यों की ओर से दी गई रिपोर्टों पर विचार करने के बाद कहा कि राज्यों ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) और 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त धन का पूरा उपयोग नहीं किया। एनजीटी ने संबंधित राज्यों से आगे की कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को भी कहा था।
विज्ञापन