फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Next Overseas Conference will be held in Varanasi, website launch for registration

वाराणसी में आयोजित होगा अगला प्रवासी सम्मेलन, रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट लांच

Sun, 16 Sep 2018 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
Next Overseas Conference will be held in Varanasi, website launch for registration
PM Modi
प्रवासी भारतीयों का 15वां सम्मेलन सुदूर से आने वाले भारतवंशियों को मिट्टी की महक, संस्कृति, संस्कार, परंपराओं और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर करेगा। अगले साल 21 से 23 जनवरी तक वाराणसी में होने वाले सम्मेलन में अतिथियों को काशी से रूबरू होने का मौका तो मिलेगा ही साथ इलाहाबाद कुंभ मेले और संगम स्नान का मौका भी होगा। दुनिया भर से जुटने वाले मेहमान 26 जवनरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के भी साक्षी बनेंगे।  
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रवासी सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस दौरान विदेश मंत्रालय और यूपी सरकार के बीच एमओयू पर साइन हुए जिसे एक दूसरे को हस्तांतरित किया गया। वदिश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को सम्मेलन में हिस्सेदार राज्य के रूप में चुना है। इस मौके पर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके.सिंह, यूपी में प्रवासी भारतीयों का जिम्मा संभाल रही राज्य मंत्री स्वाती सिंह, मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय आदि अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने बताया प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने थी। उन्होंने सम्मेलन में किए गए बदलावों और आकर्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा 15 सितंबर को शुरू हुई वेबसाइट पर 15 नंवबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया आमतौर 9 जनवरी को इस कार्यक्रम को मनाया जाता है लेकिन सम्मेलन की तिथि अतिथियों की मांग कुंभ स्नान और गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की इच्छा के चलते आगे बढ़ाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन 21 जनवरी को युवा प्रवासी सम्मेलन होगा जिसमें 18-30 वर्ष की उम्र के लोग शामिल होंगे। इसके मुख्य अथिति नार्वे के हिमांशु गुलाटी ओर न्यूजीलैंड के रणजीत सिंह बक्शी विशेष अतिथि होंगे। युवा अतिथि शाम को बीएचयू जाएंगे वहां विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 को सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ मौजूद होंगे। 23 को सम्मेलन के समापन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 भारतवंशियों को सम्मानित करेंगे। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में भारतवंशियों से पर्यटन, शिक्षा, साइबर सिस्टम, ऊर्जा आदि पर जुटाए गए विचार, सुझावों पर सममेलन में विचार-विमर्श किया जाएगा। 24 की सुबह अतिथियों को बस वाराणसी से इलाहाबाद ले जाया जाएगा।  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी को आतिथ्य का मौका दिए जाने पर विदेश मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की अनुभूति और अवसर है कि अतिथियों के माध्यम से देश-दुनिया के सामने अपनी क्षमता और प्रतिभाओं को रख सकें। वहीं एक अलग सत्र के माध्यम से यूपी से जुड़े भारतवंशियों से मिलने का मौका भी मिलेगा जिसको लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि काशी और सारनाथ में अतिथियों के ठहरने के लिए होटल तो होंगे साथ काशी के स्थानीय संभ्रात लोग अपने घरों में भी अतिथियों ठहराने की व्यवस्था करेंगे। सम्मेलन में अटल जी के नाम पर एक गैलरी और गांधी ग्राम बनेगा। राज्य के वरभिन्न शहरों के मशहूर उत्पादों की प्रदर्र्शनी भी लगेगी। अतिथियों को इलाहाबाद में कुंभ मेले के साथ उन स्थानों पर भी ले जाएंगे जो धार्मिक और सांस्कृति आस्था से जुड़े हैं।  


वीके. सिंह ने बताया कि सम्मेलन के लिए रेल मंत्रालय विशेष रेलगाडिय़ों की व्यवस्था कर रहा है जो 24 की रात इलफाहाबाद से अतिथियों को दिल्ली लेकर आएंगी ताकि गणतंत्र दिवस की परेड मे शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस बार सकारात्मक बदलाव के साथ सम्मेलन को अलग ढंग से आयोजित कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed