{"_id":"69d708c7d8e945e47e0344f1","slug":"news-updates-today-assembly-election-congress-bjp-jaishankar-crime-news-politics-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित; महिला आरक्षण बिल पर कल होगी CWC बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित; महिला आरक्षण बिल पर कल होगी CWC बैठक
Thu, 09 Apr 2026 04:08 PM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
तेलंगाना हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है। मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस के सुजाना इस मामले में कल अपना फैसला सुना सकती हैं। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनिकी शर्मा के पास तीन पासपोर्ट हैं। इसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी जैसी कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।
अदालत में खेड़ा के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि मानहानि के मामले में इतनी गंभीर धाराएं लगाना राजनीतिक बदले की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सारा सबूत डिजिटल है, इसलिए खेड़ा को गिरफ्तार करने की कोई जरूरत नहीं है। सिंघवी ने कहा कि खेड़ा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और उनके भागने का कोई खतरा नहीं है।
दूसरी तरफ, असम पुलिस के एडवोकेट जनरल ने हैदराबाद में याचिका दायर करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली निवासी खेड़ा असम जाकर जमानत क्यों नहीं मांग रहे? उन्होंने आरोप लगाया कि खेड़ा पुलिस से बचने के लिए हैदराबाद भाग आए हैं। खेड़ा के वकील ने सफाई दी कि उनका परिवार हैदराबाद में रहता है और उनकी पत्नी ने यहां से चुनाव भी लड़ा है, इसलिए याचिका यहां लगाई गई है। असम पुलिस ने खेड़ा पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
महिला आरक्षण कानून और परिसीमन पर चर्चा के लिए कांग्रेस करेगी CWC की बैठक
कांग्रेस पार्टी ने आगामी शुक्रवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण कानून में संशोधन करने के सरकार के कदम और प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और पश्चिम एशिया के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
बीजेडी में बड़ा बदलाव, सस्मित पात्रा का इस्तीफा नवीन पटनायक ने मंजूर किया
बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने गुरुवार को सस्मित पात्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सस्मित पात्रा राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने बुधवार को अपना इस्तीफा सौंपा था, लेकिन पद छोड़ने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया है। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। सस्मित पात्रा राज्यसभा के दो बार के सांसद हैं और साल 2022 से सदन में पार्टी का नेतृत्व संभाल रहे थे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेडी के कुछ सांसद राज्यसभा में नेतृत्व में बदलाव की मांग कर रहे थे। यह घटनाक्रम बीजेडी के नए राज्यसभा सदस्य संतृप्त मिश्रा के शपथ लेने के ठीक दो दिन बाद सामने आया है। इससे पहले इसी महीने सस्मित पात्रा ने संचार और आईटी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह फैसला भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की महान नेता बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी के विरोध में लिया था। निशिकांत दुबे उस समिति के प्रमुख थे। वर्तमान में राज्यसभा में बीजेडी के छह सदस्य हैं, जबकि लोकसभा में पार्टी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

जनगणना में बौद्ध धर्म अपनाने वालों को अनुसूचित जाति में ही सूचीबद्ध किया जाए, केंद्रीय मंत्री की मांग
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की कि महाराष्ट्र में अनुसूचित जातियों से बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों को जनगणना के दौरान धर्म के आधार पर बौद्ध के रूप में दर्ज किया जाए, लेकिन उनकी जाति को एससी श्रेणी के अंतर्गत ही सूचीबद्ध किया जाना जारी रहे। आठवले ने कहा कि इससे सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नव-बौद्धों को धर्म के अंतर्गत केवल बौद्धों के रूप में दर्ज किया जाता है तो उनकी आबादी को सामान्य श्रेणी में गिना जा सकता है, जिससे राज्य में अनुसूचित जाति की आबादी के आंकड़ों में कमी आ सकती है। उन्होंने राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के साथ हुई एक बैठक के दौरान यह मांग उठाई। उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को विशिष्ट निर्देश जारी करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। 1 अप्रैल से दिल्ली सहित आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना की शुरुआत हुई।
12 साल बाद जेल से बाहर आएगा रामपाल
नवंबर 2014 से जेल में बंद कथित संत रामपाल को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम मामले में जमानत दे दी है। इसके साथ ही रामपाल के 12 साल बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले रामपाल को हत्या के दो मामलों में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है और अदालत की अवमानना के मामले में भी वह बरी हो चुका है। रामपाल ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि इतना लंबा समय बीतने के बावजूद ट्रायल पूरा नहीं हो सका है। 2016 से 2025 तक 400 में से केवल 125 गवाहों के बयान ही दर्ज हो पाए हैं। याची के अतिरिक्त इस मामले में सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। याची ने कहा कि वह करीब 74 वर्ष का है और बीमार रहता है।
गोवा नाइट क्लब के मालिकों की 17 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके प्रमोटरों सौरभ लूथरा व उनके भाई गौरव लूथरा की 17.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अटैच की है। इस अग्निकांड में छह दिसंबर 2025 में 25 लोगों की जान चली गई थी और 50 लोग घायल हो गए थे। संघीय फेडरल जांच एजेंसी ने क्लब के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की। ईडी के मुतााबिक, गोवा के अरपोरा के बर्च बाय रोमियो क्लब के गैरकानूनी संचालन से जुड़ी चल रही जांच के सिलसिले में 17.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच करने का एक अंतरिम आदेश जारी किया था। हालांकि, इसमें अटैच की गई संपत्तियों के मालिकों का जिक्र नहीं किया गया है।
मॉरिशस और यूएई की यात्रा पर आज रवाना होंगे जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए मॉरिशस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की चार-दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में, जयशंकर 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में शामिल होने और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के लिए मॉरिशस जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की 9 से 10 अप्रैल तक मॉरिशस यात्रा के संबंध में बताया कि विदेश मंत्री मॉरिशस के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। हिंद महासागर सम्मेलन से इतर जयशंकर के अन्य भाग लेने वाले देशों के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा करने की उम्मीद है।
मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत की पड़ोसी प्रथम नीति, महासागर विजन और वैश्विक दक्षिण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। पिछले साल मार्च में मॉरिशस की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के जुड़ाव के लिए महासागर यानी विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति की परिकल्पना की घोषणा की थी।

मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर बेल्जियम कोर्ट की हरी झंडी
बेल्जियम की एंटवर्प अपील अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर सकारात्मक सलाह दी है। अदालत ने सात में से छह आरोपों पर प्रत्यर्पण को मंजूरी देने की सिफारिश की है। अदालत ने 3 अप्रैल को बेल्जियम सरकार को दी अपनी सलाह में कहा कि जिन अपराधों में चोकसी भारत में वांछित हैं (जैसे आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, गबन और आपराधिक कदाचार) वे बेल्जियम के कानून में भी दंडनीय हैं, इसलिए प्रत्यर्पण का आधार पूरा होता है।
हालांकि, सबूत नष्ट करने से जुड़े आरोप को मंजूरी नहीं दी गई, क्योंकि यह अपराध बेल्जियम कानून में दंडनीय नहीं है। अब अंतिम फैसला बेल्जियम सरकार को लेना है। अदालत ने यह भी कहा कि चोकसी के 2021 में अपहरण में भारत सरकार की सीधी भूमिका के पुख्ता सबूत नहीं हैं। अदालत ने माना कि भारत में चोकसी को निष्पक्ष सुनवाई से वंचित किए जाने या यातना का कोई ठोस खतरा साबित नहीं हुआ है। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े लगभग 13,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में वांछित हैं।

तेलंगाना में टेंट हाउस और सॉल्वेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में गुरुवार सुबह आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। ये दोनों हादसे जीदीमेटला इलाके में हुए। दमकल विभाग को सुबह दो अलग-अलग जगहों से आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। पहली घटना बहादुरपुर के एक टेंट हाउस गोदाम में हुई। यहां आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
दूसरी घटना राम रेड्डी नगर के सुभाष नगर इलाके की है। यहां एक सॉल्वेंट इंडस्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस औद्योगिक इकाई में भी फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

भूस्खलन और बर्फबारी के बीच सेना का रेस्क्यू जारी, लाचेन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश तेज
उत्तरी सिक्किम में भारी भूस्खलन और बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों के लिए भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन हिम सेतु' शुरू किया है। सेना ने अब तक 135 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है। पूर्वी कमान की त्रिशक्ति कोर इस बचाव अभियान को चला रही है। लाचेन इलाके में अभी भी करीब 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं। सेना उन्हें जल्द से जल्द निकालने की कोशिश में जुटी है। लाचेन और चुंगथांग के बीच कई जगहों पर जमीन खिसकने से सड़क संपर्क टूट गया है। यह इलाका भारत-चीन सीमा के काफी करीब है।
सेना ने कुछ जरूरी रास्तों को खोल दिया है और वैकल्पिक मार्ग सक्रिय कर दिए गए हैं। अब तक 32 छोटी गाड़ियां और 10 मोटरसाइकिलें प्रभावित इलाके से बाहर निकाली गई हैं। सेना की भारी गाड़ियां बर्फ में फंसी नागरिक गाड़ियों को खींचकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही हैं। बीमार लोगों और जिन्हें तुरंत मदद की जरूरत है, उन्हें पहले निकाला जा रहा है। सीमा सड़क संगठन (BRO) भी खराब मौसम के बावजूद सड़कों से बर्फ और मलबा हटाने का काम लगातार कर रहा है। सेना का कहना है कि हर नागरिक की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी के काफिले के साथ बड़ा हादसा हो गया। कंडी से बहरामपुर लौटते समय जीवंती के पास ट्रक ने उनके काफिले को टक्कर मार दी। इसमें कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए।
दूसरी ओर बंगाल में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2026 के चुनाव भय और हिंसा मुक्त होंगे। आयोग ने टीएमसी को दो टूक कहा कि इस बार बूथ जामिंग जैसी गड़बड़ियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पलटवार करते हुए दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा और मतदाताओं के नाम हटा रहा है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है।