फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates stones fell during a blasting operation at a quarry know more news here

Updates: महाराष्ट्र में खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर गिरने से एक की मौत, हादसे में दो के सिर पर लगी चोट

Tue, 30 Jan 2024 01:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Jan 2024 01:13 PM IST
सार

नवी मुंबई के एक खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्फोट कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
News Updates stones fell during a blasting operation at a quarry know more news here
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर गिरने से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना पनवेल इलाके में सोमवार को दोपहर के दो बजे घटी। 
विज्ञापन


इस हादसे में मरने वाले की पहचान अभिनाश केशवर कुजूर के तौर पर की गई  है। वहीं दो अन्य के सिर पर चोट लगी है। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने खदान में विस्फोट कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

केरल में रेलवे ट्रैक पर मिला दो लोगों का शव

केरल के कासरगोड रेलवे स्टेशन में दो अलग-अलग रेलवे लाइनों के पास दो लोगों का शव मिला। आशंका है  कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पाकर कासरगोड पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची। एक शव पटरियों के बीच मिला, तो वहीं दूसरा शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। पुलिस ने बताया कि वे फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन

लोकायुक्त ने मेस्कॉम इंजीनियर के दफ्तर, आवास पर छापा मारा
मंगलौर बिजली आपूर्ति कंपनी के कार्यकारी अभियंता शांता कुमार के कार्यालय और आवास पर लोकायुक्त अधिकारियों ने छापेमारी की। उन पर आरोप है कि आय से अधिक संपत्ति उन्होंने अर्जित की थी। पुलिस ने बताया कि सुबह मेस्कॉम अट्टावर डिवीजन कार्यालय और कोंचडी स्थित कार्यकारी अभियंता के आवास की तलाशी ली गई।
 
विज्ञापन

वडोदरा में फार्मा यूनिट में विस्फोट से तीन कर्मचारियों की मौत
गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार दोपहर एक दवा फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के पडरा तालुका के एकलबारा गांव में स्थित कारखाने में विस्फोट में एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। पादरा के पुलिस निरीक्षक एलबी तडवी ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे वनिरो लाइफकेयर के संयंत्र में गैस पाइप से रिसाव के कारण विस्फोट हुआ, जिसमें चार कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
 

चेक बाउंसिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार
चेक बाउंसिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर प्रशांत वैद्य के खिलाफ सिटी पुलिस ने बुधवार को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 1990 के दशक के मध्य में भारत के लिए चार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वैद्य को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें जमानती बांड पर रिहा कर दिया। बजाज नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विट्ठल सिंह राजपूत ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी से स्टील खरीदा था और एक चेक जारी किया था, जो बाउंस हो गया। जिसके बाद व्यापारी ने नया भुगतान करने की मांग की। अधिकारी ने कहा कि क्रिकेटर ने कथित तौर पर भुगतान करने से इनकार कर दिया, इसलिए व्यापारी ने अदालत का रुख किया। अदालत की सुनवाई में शामिल न होने के लिए उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

भारत-म्यांमार सीमा पर 30 करोड़ रुपये का मेथ जब्त, एक गिरफ्तार
मिजोरम के चंफाई जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर एक गांव से 30 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामाइन गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जोखावथर गांव में छापा मारा और यह जब्ती की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed